वॉट्सऐप, स्‍कैमर्स और सरकार : फ्रॉड कॉल्‍स ने यूजर्स की उड़ाई नींद, सरकार अब जागी, क्‍या कर रहा है व्‍हाट्सऐप?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

केंद्र सरकार ने वॉट्सऐप को भेजा नोटिस.
कंपनी का दावा, सेफ्टी के पूरे इंतजाम.
नहीं रूक रही फ्रॉड कॉल्‍स.

नई दिल्‍ली. लोगों को ठगने के लिए वॉट्सऐप (WhatsApp) अब साइबर क्रिमिनल का पसंदीदा हथियार बन चुका है. साइबर ठग लोगों को इसके जरिए अपना शिकार बनाने के लिए नित नए हथकंडे अपनाते हैं. ऐसा ही हथकंडा एक नया हथकंडा अब भारत में खूब इस्‍तेमाल किया जा रहा है. वह है इंटरनेशनल नंबर्स से कॉल कर यूजर को लालच दे उसके बैंक अकाउंट पर हाथ साफ करना. पिछले दो सप्‍ताह से ऐसे कॉल्‍स की आई बाढ़ ने सरकार को भी कदम उठाने को मजबूर कर दिया है. इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrasekhar) ने वॉट्सऐप को नोटिस भेज पूछा है कि आखिर ये हो कैसे रहा है.

वहीं, वॉट्सऐप का वही पुराना रटा-रटाया जवाब आया है कि उसने स्‍कैम रोकने को अपने प्‍लेटफॉर्म पर तगड़े इंतजाम कर रखें हैं और अब अपने सेफ्टी फीचर्स को और मजबूत बनाने में जुटा है. लेकिन, हकीकत यह है कि सरकार के नोटिस और वॉट्सऐप के दावों के बावजूद अब भी वॉट्सऐप यूजर्स स्‍कैमर्स के निशाने पर हैं. इंटरनेशनल नंबर से फ्रॉड कॉल आना रुका नहीं है और रोज कई लोग इसका शिकार हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें-  इस बार ‘इंसान’ होगा टि्वटर का सीईओ! मस्‍क ने खोज लिया नया चेहरा, पहली बार महिला के हाथ होगी कमान

सरकार बोली- यह नहीं चलेगा
नोटिस में सरकार ने वॉट्सऐप से पूछा है कि यूजर जब साइन-अप करता है तो उस समय कंपनी के पास असली और फेक मोबाइल नंबर को वेरिफाई करने का क्‍या मैकेनिज्‍म है? अगर इस प्रक्रिया में कोई खामी है तो उसे तुरंत दूर किया जाए. चंद्रशेखर ने कहा कि हमने वॉट्सऐप से साफ शब्‍दों में कहा है कि आप अपने प्‍लेटफॉर्म पर क्‍लोन मोबाइल नंबर के सहारे साइन-अप करने की इजाजत बिल्‍कुल भी नही दे सकते. वॉट्सऐप को ऐसे इंतजाम करने ही होंगे की जिससे उसके प्‍लेटफॉर्म का दुरुपयोग रुक सके.

व्‍हाट्ऐप का जवाब- सब हो जाएगा ठीक
इंडियन एक्‍सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस स्‍कैम पर वॉट्सऐप के प्रवक्ता ने कहा कि हम पहले से ही कई सेफ्टी टूल दे रहे हैं. लोगों के पास ब्लॉक-रिपोर्ट करने के ऑप्शन हैं. गलत गतिविधियों को दूर करने के प्रयास चलते रहते हैं. लेकिन अब नया स्कैम शुरू हो गया है. एक मिस कॉल दी जाती है और लोग वापस उस पर कॉल करते हैं और उनके साथ स्कैम हो जाता है. अब हम एआई की मदद से इन गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए कदम उठा रहे हैं. हमारी नई पाबंदियां इस स्कैम को 50 प्रतिशत तक कम कर देगी.

क्‍या है यूजर्स का हाल?
पिछले करीब दो सप्‍ताह से पूरे देश में बहुत से वॉट्सऐप यूजर्स के पास इंटरनेशनल नंबर्स से मिस्‍ड कॉल आ रही हैं. कॉल करने वाले यूजर ‘बिजनेस अकाउंट’ के रूप रजिस्‍टर्ड हैं. वापस कॉल या टेक्‍स्‍ट मैसेज करने पर वर्क फ्रॉम होम का लालच देकर यूजर के अकाउंट में सेंध लगाई जा रही है. साइबर अपराधी किसी पोस्‍ट को लाइक करने या किसी लिंक को क्लिक करके किसी साइट को खोलने जैसे आसान से काम करके हर दिन मोटा पैसा कमाने का तगड़ा लालच दे रहे हैं. उनके झांसे में जो आता है, वो अपना बड़ा नुकसान कर बैठता है.

क्‍या है बचने का तरीका?
इस स्‍कैम को रोकने में सरकार और वॉट्सऐप से भी बड़ा रोल यूजर्स निभा सकते हैं. अगर आपके पास भी इंटरनेशनल नंबर से कोई कॉल या मिस्‍ड कॉल आए तो उसे इग्‍नोर करें. आप इस तरह के नंबर को ब्लॉक या रिपोर्ट भी कर सकते हैं. अगर आप किसी नंबर को ब्लॉक करते हैं तो इससे आपको इस नंबर से मैसेज, कॉल या स्टेटस अपडेट की जानकारी नहीं मिलेगी. व्हाट्सऐप पर इन नंबर्स को ब्लॉक करने के लिए चैट खोलें और फिर More > Block > Block पर टैप करते जाएं. आप इस नंबर को Report contact > Block पर टैप करके रिपोर्ट भी कर सकते हैं.

अगर आप गलती से भी कॉल उठा लेते हैं या मिस्‍ड कॉल देखकर वापस कॉल करते हैं, तो किसी लालच में न फंसे अनजान व्‍यक्ति द्वारा दिए किसी भी निर्देश का पालन न करें. आमतौर पर साइबर क्रिमिनल वर्क फ्रॉम होम करके मोटा पैसा कमाने का लालच देते हैं. वे कुछ पोस्‍ट को लाइक करने या किसी लिंक को खोलने जैसे साधारण से काम के बदले मोटा पैसा ऑफर करते हैं. यह आपको फंसाने का तरीका है. इसलिए किसी लिंक पर भूलकर भी क्लिक ने करें.

Tags: Cyber Fraud, Tech news hindi, Whatsapp, WhatsApp Account

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे