अमित सिंह/प्रयागराज : नकल माफिया और जुगाड़ से बोर्ड परीक्षा पास करने वालों के लिए बुरी खबर है. अब बोर्ड परीक्षा के लिए आधार अनिवार्य कर दिया गया है अर्थात बिना आधार फीड करवाए कोई भी परीक्षार्थी 2023- 24 सत्र में परीक्षा नहीं दे सकता है. फर्जीवाड़ा रोकने और गुड गवर्नेंस के उद्देश्य छात्र-छात्राओं के आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने के लिए आधार नंबर को अनिवार्य किया जाएगा.
महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरण आनंद की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में सबसे पहले 2023- 24 सत्र में प्रवेश ले चुके 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं का प्रमाणीकरण कराया जाएगा. इसी क्रम में 9वी और 11वीं के विद्यार्थियों के आधार को भी प्रमाणित किया जाएगा, ताकि अगले वर्ष बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भरते समय आधार नंबर को अनिवार्य किया जा सके.
20 मई तक विवरण करना होगा अपडेट
यूपी बोर्ड के सचिव ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया है कि वह 10वीं और 12वीं में प्रवेश ले चुके छात्रों का आधार संख्या, नाम की स्पेलिंग, जन्म तिथि, जेंडर व अन्य वर्णों का मिलान यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड विवरणों से 20 मई तक करते हुए अपडेट करें .मिलान और आवश्यक संशोधन के लिए बोर्ड की वेबसाइट 11 मई से चालू की जाएगी .इस दौरान यदि किसी छात्र-छात्रा को आधार कार्ड में ही उसके नाम में स्पेलिंग में जन्म तिथि में त्रुटि है तो आधार कार्ड में संशोधन के लिए छात्र-छात्रा एवं अभिभावकों निर्देशित कर दिया जाए, ताकि समय रहते सभी कमियों को दूर किया जा सके.
आपके शहर से (इलाहाबाद)

UP Nagar Nigam Chunav Exit Poll: एग्जिट पोल में 10 सीटों पर बीजेपी की जीत, 5 पर कांटे की टक्कर, जानें SP-BSP का हाल

Atiq Ahmed की पत्नी की खुल गई फाइल… अब माफिया के साथ शाइस्ता परवीन कहलाएगी हिस्ट्रीशीटर!

देवरानी Vs जेठानी: अतीक अहमद और अशरफ की पत्नियों में क्यों छिड़ी जंग, क्या है शाइस्ता और जैनब के बीच का पूरा विवाद?

Prayagraj Nagar Nigam Chunav 2023 Result LIVE: बीजेपी के गणेश केसरवानी 6871 वोटों से आगे

Exclusive: कौन संभाल रहा है माफिया अतीक अहमद का साम्राज्य, न्यूज18 पर पढ़ें बड़ा खुलासा

ज्ञानवापी का ‘शिवलिंग’ कितना पुराना साइंटिफिक सर्वे के जरिए लगाया जाएगा पता, हाईकोर्ट ने पलटा वाराणसी के जिला जज का फैसला

UP Nikay Election Results: प्रयागराज में माफिया राज पर एक्शन ने दिलाई बीजेपी को बढ़त? जानिए पूरा गणित…

Prayagraj News: प्रयागराज में 100 दिनों के लिए बंद किया गया निरंजन पुल, जानिए पीछे की वजह

Education Board: भारत में हैं 72 एजुकेशन बोर्ड, कितनों को मिली मान्यता, कितने हैं विदेशी? जानें सबकुछ

उमेश पाल मर्डर केसः अतीक अहमद के वकील का बड़ा खुलासा, बताया-अब कौन संभाल रहा था माफिया की विरासत

Allahabad university: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए जल्दी करें आवेदन, ये है आखिरी तारीख
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Allahabad news, Uttar Pradesh News Hindi
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 14:17 IST








