
सर्वेश श्रीवास्तव, अयोध्या: पूरे उत्तर प्रदेश में आज नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी है. कई जगहों पर बीजेपी के प्रत्याशी बढ़त में है तो कहीं समाजवादी पार्टी हावी है. लेकिन हम बात करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों के शहर अयोध्या की. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है तब से अयोध्या उनकी प्राथमिकताओं में है. शायद यही वजह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 में अयोध्या नगर निगम की स्थापना की. जिसके बाद अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय बने. दूसरे चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं.
आज जब पार्षद का चुनाव हुआ तो वहां पर समाजवादी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है. इतना ही नहीं चुनाव जब नजदीक आया तो पार्षद महेंद्र शुक्ला ने आनन-फानन में कोर्ट मैरिज की शादी भी कर ली थी. लेकिन आरक्षण की वजह से चुनाव में देरी हुई. लेकिन फिर भी महेंद्र शुक्ला ने संकल्प लिया था कि पार्षद का चुनाव पत्नी ही लड़ेगी. हालांकि पत्नी भी पार्षद बन गई है.
1189 वोट से एक ऐतिहासिक जीत
पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र शुक्ला ने बताया कि लगभग 1189 वोट से एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. यह जीत जनता की जीत है. जनता ने काम और व्यवहार को सर्वोपरि रखा. लगातार दूसरी बार जनता का सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है. बीजेपी के गढ़ में दोबारा आशीर्वाद मिला. पार्षद प्रिया शुक्ला ने बताया कि बढ़-चढ़कर काम करेंगे. लगातार जनता की दुख सुख में रहेंगे. इस तरह की उम्मीद नहीं थी. लेकिन जनता ने आशीर्वाद दिया है तो जनता के हर सुख-दुख में खड़ी रहूंगी.








