रिंकू सिंह या तिलक वर्मा नहीं! यह बैटर जल्द करेगा टीम इंडिया में एंट्री, स्मिथ ने की भविष्यवाणी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

ग्रेम स्मिथ ने बताया कौन करेगा टीम इंडिया में एंट्री
तिलक वर्मा या रिंकू सिंह का नहीं लिया नाम

नई दिल्ली. आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर टीम इंडिया में जगह बनाना हर खिलाड़ियों का सपना होता है. लेकिन कुछ ही खिलाड़ी इसे पूरा करने में कामयाब हो पाते हैं. तिलक वर्मा, रिंकू जैसे खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन साल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल का परफॉर्मेंस कमाल का रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रेम स्मिथ को लगता है कि वह जल्द ही टीम इंडिया में एंट्री कर सकते हैं.

साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर ग्रेम स्मिथ ने यश्स्वी जायसवाल को लेकर कहा, ” वह बहुत ही शानदार है. मैंने उनके कई घरेलू प्रदर्शन वाले मैच देखे हैं जो काफी अच्छी है. पिछले आईपीएल सीजन से उनके खेलने में काफी ग्रोथ हुई है. हम सभी उन्हें खेलते देख बहुत पसंद करते हैं. वह अपने लेग साइड में भी काफी अच्छी पकड़ बना चुके हैं. मुझे लगता है वह जल्द टीम इंडिया में जगह बना लेंगे”.

IPL में 174 विकेट लेने वाले बॉलर ने कहा- ‘मैं अपने बेटे के लिए खेलता हूं, उसी के लिए इतनी मेहनत कर रहा हूं’

स्मिथ ने आगे कहा, “फैक्ट तो यह है कि इस साल स्पिन गेंदबाज के खिलाफ आउट नहीं हुए हैं. यह उनकी पॉजिटिविटी है. एक चीज मुझे उनके अंदर और अच्छी लगी कि वह गेम में प्रेशर लेना पसंद करते हैं और लगातार स्ट्राइक रेट भी बढ़ाते हैं. जो की बहुत शानदार है.”

क्या पाकिस्तानी बॉलर ने किया था गौतम गंभीर का करियर खत्म? आंख मिलाने से भी डरते थे गौती, तेज गेंदबाज का दावा

बता दें कि यशस्वी जयसवाल इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. वह सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 12 मैचों में कुल 575 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट भी 160 से ऊपर का रहा है. इसके साथ ही जायसवाल 1 शतक भी जड़ चुके हैं.

Tags: Graeme Smith, Rajasthan Royals, Team india

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे