LIVE Varuna Karnataka Election 2023: कांग्रेस के सिद्धारमैया वरुण सीट से जीते, BJP के सोमन्‍ना को म‍िली मात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

चामुंडेश्‍वरी सीट से 5 बार और बादामी से एक बार चुनाव जीते चुके पूर्व सीएम सिद्धारमैया
सिद्धारमैया ने वरुण सीट से जीते थे 2008 और 2013 के चुनाव
2018 में स‍िद्धारमैया के बेटे डॉ. यतीन्‍द्र ने जीता था यहां से प‍िछला चुनाव

कर्नाटक. कर्नाटक (Karnataka Assembly Election 2023) की वरुण व‍िधानसभा सीट (Varuna Assembly) पर सबकी न‍िगाहें ट‍िकी हुई है. इस सीट पर कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) एक बार फ‍िर जीत दर्ज की है. कांग्रेस (Congress) के ट‍िकट पर वह अपना आख‍िरी राजनीत‍िक चुनाव लड़ रहे थे. चुनाव लड़ने से पहले ही उन्‍होंने घोषणा की थी क‍ि वह इस चुनाव के बाद अपने राजनीत‍िक कर‍ियर से संन्‍यास ले लेंगे. इस सीट पर उनका मुख्‍य मुकाबला भाजपा के वी सोमन्ना (V. SOMANNA) के साथ रहा. इस सीट से उन्‍होंने जीत हास‍िल कर ली है.

Karnataka Election 2023: कांग्रेस ने स‍िद्धारमैया पर फ‍िर खेला चुनावी दांव, परंपरागत वरुण सीट पर ठोक रहे ताल, BJP के सोमन्‍ना बने बड़ा रोडा

बताते चलें क‍ि पूर्व मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) वरुण सीट (Varuna) से लगातार 2008 और 2013 का चुनाव जीत चुके हैं. वरुण सीट स‍िद्धारमैया की परंपरागत सीट मानी जाती है. इस सीट पर भाजपा व जेडीएस के अलावा आम आदमी पार्टी के राजेश भी चुनावी मैदान में डटे थे. इस सीट से 2008 और 2013 के दो चुनाव लगातार जीत चुके हैं. लेक‍िन इसके बाद से यहां से सिद्धारमैया के बेटे डॉ यतींद्र एस ने ही कांग्रेस के ट‍िकट पर 2018 का चुनाव जीता था. कांग्रेस का इस सीट पर वर्चस्‍व बरकरार है. इससे पहले सिद्धारमैया 5 बार चामुंडेश्‍वरी सीट से चुनाव जीत चुके हैं. लेक‍िन 2018 का चुनाव चामुंडेश्‍वरी से हार गए थे और दूसरे न‍िर्वाचन क्षेत्र बादामी से जीत गए थे.

इस सीट पर ल‍िंगायत समुदाय बड़ी न‍िर्णायक भूम‍िका में है ज‍िसमें एससी/एसटी, वोक्‍काल‍िगा, मुस्‍ल‍िम, कुरुबा और अन्‍य ओबीसी शाम‍िल है. लेक‍िन बीजेपी ने भी मास्‍टरस्‍ट्रोक लगाते हुए ल‍िंगायत समुदाय के बड़े नेता वी सोमन्‍ना को स‍िद्धारमैया के सामने उतारा है. इससे पहले वह बेंगलुरु की गोव‍िंदराजनगर सीट से चुनाव लड़े थे. सिद्धारमैया कुरुबा और अहिंदा समुदायों के बड़े नेता के रूप में जाने जाते हैं. कुरुबा समुदाय लिंगायत और वोक्कालिगा के बाद कर्नाटक में तीसरी सबसे प्रभावशाली जाति मानी जाती है.

कर्नाटक में कुल वोटर्स की संख्‍या 5.24 करोड़ से ज्‍यादा
कर्नाटक में वोटरों की संख्‍या की बात करें तो इस बार कुल 5,24,11,557 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. इनमें पुरूष मतदाता 2,63,32,445 और मह‍िला मतदाता 2,60,26,752 हैं. वहीं थर्ड जेंडर की संख्‍या 4,751, सर्व‍िस वोटर 47,609, पहली बार वोट करने वाले 9,58,806 मतदाता, और 80 की उम्र पार कर चुके कुल 12,15,142 मतदाता हैं.

Tags: Assembly election, Karnataka Assembly Election 2023, Karnataka Assembly Elections

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे