शिखा श्रेया/रांची. शुक्रवार को सीबीएसई ने 12वीं के नतीजे घोषित कर दिया है .जिसके बाद झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले एलेक्स सिंह साइंस स्ट्रीम से पूरे राज्य में 98.4 प्रतिशत लाकर टॉप किया है . एलेक्स रांची के डीपीएस स्कूल में पढ़ने वाले हैं और इन्होंने जेईई मेंस में भी सफलता हासिल की है. अब इनका पूरा ध्यान जेईई एडवांस को करने का है.
एलेक्स बताते है कि मैंने जेईई मेंस क्लीयर कर लिया है और अब एडवांस की तैयारी कर रहा हूं. मेरा सपना आईआईटी मुंबई के कंप्यूटर ब्रांच से इंजीनियरिंग करना है. यहां तक कि जर्नी काफी चुनौतीपूर्ण रही, काफी अप डाउन आया.लेकिन इसी बीच कंसिस्टेंसी बेहद जरूरी है, यही कंसिस्टेंसी है जो आपकी सफलता सुनिश्चित करती है.
कांसेप्ट समझना है जरूरी
एलेक्स बताते हैं पढ़ाई के दौरान जो सबसे महत्वपूर्ण चीज है वह है कांसेप्ट की क्लैरिटी होना.जब तक कंसेप्ट क्लियर नहीं होगा तब तक किसी भी विषय पर अच्छी पकड़ नहीं बन पाएगी.इसलिए कोशिश करनी चाहिए की अधिक से अधिक समय सबसे पहले कांसेप्ट को क्लियर करें.एक बार कांसेप्ट प्लेयर हो जाए, तब फिर आपका आधा से अधिक काम हो जाता है.साथी अधिक से अधिक क्वेश्चन पेपर पिछले साल का व सैंपल पेपर सॉल्व करने से मुझे अपनी कमी पता चली है उस कमी पर फोकस होकर मैंने काम किया. इस वजह से मेरे अच्छे मार्क्स आ पाए.
आपके शहर से (रांची)

तो बंद हो जाएगा रांची का साई स्पोर्ट्स सेंटर ! जानें क्यों लटक रही तलवार, क्या है पूरा मामला

CBSE Board Result: झारखंड में भी बेटियों का कमाल, जानिए लड़कों से कितना ज्यादा रहा रिजल्ट

Ranchi News : निलंबित IAS Chavi Ranjan की फिर बढ़ी मुश्किलें! | Breaking News | Top News | JHarkhand

बिहार की छात्रा की रांची में हत्या, हॉस्टल के पास मर्डर कर पैदल ही भाग निकला आरोपी

Palamu News: पलामू में खुल रहा जोश आर्मी ट्रेनिंग सेंटर, युवाओं का फौज में जाने का सपना होगा पूरा

CBSE 12th Result 2023: आईएएस बनना चाहती है रांची की आर्ट्स टॉपर जससिमरन कौर, जानिए इनकी सफलता का राज

Gold Price in Ranchi: रांची में अचानक गिरा सोने का भाव, चांदी भी हुई सस्ती, यहां देखें आज का ताजा रेट

झारखंड कांग्रेस के वफादार ही बन गए बकायेदार, प्रदेश अध्यक्ष ने भेजा लेटर तो मची हलचल!

CBSE Result 2023: गुमला डीएवी स्कूल का रहा जलवा, 10वीं मां लड़कों ने बाजी मारी, हर्षित अग्रवाल बने जिला टॉपर

CBSE Result 2023: किसलय का डबल धमाल, जेईई मेंस में 99.9 परसेंटाइल लाने के बाद 12वीं के टॉपर में भी बनाई जगह

Board Result 2023 Date: इन राज्यों का बोर्ड रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी, यहां देखें पूरी डिटेल
सफलता में माता जी का अहम योगदान
एलेक्स ने बताया, मेरे पापा (सच्चिदानंद सिंह) खड़कपुर में बैंक मैनेजर है.वह वीकेंड में घर आया करते थे और फोन पर भी हमेशा शाम में पढ़ाई को लेकर मोटिवेट किया करते थे. मां ने घर में काफी अच्छा है वातावरण तैयार किया था .उनकी कोशिश रहती थी कि घर में शांति का वातावरण रहे. मां मुझे घर के किसी भी काम के लिए नहीं बोला करती थी.इस वजह से मुझे पढ़ने के लिए अधिक समय मिला व घर से स्कूल फिर स्कूल से कोचिंग ले जाना मम्मी का ही काम होता था.
सोशल मीडिया से रहा दूर
एलेक्स बताते हैं, मुझे इंस्टाग्राम व फेसबुक ये सारी चीजें चलाना नहीं आता.क्योंकि यह सब डिस्टर्ब करती हैं और इस चीजों से जितना दूर रहे उतना अच्छा हैं.सोशल मीडिया का मैंने काफी थोड़ा उपयोग किया, वह भी अपनी पढ़ाई को लेकर. व्हाट्सएप का प्रयोग मैंने अपने टीचर से डाउट क्लियर करने के लिए किया इससे अधिक नहीं.
मूवी देखना है पसंद
उन्होंने बताया इस दौरान कभी-कभी टेस्ट में कम मार्क्स आते या फिर काफी लो फील होता. इस दौरान में अपनी बड़ी बहन से बात किया करता था.वह मुझे समझाती थी की आज की कठिनाई कल तुम्हारी मजबूती का कारण बनेगी.उनकी बातें मुझे बहुत मोटिवेट करती है.साथ ही कभी-कभी मूवी भी डाउनलोड करके देख लिया करता था.इससे माइंड फ्रेश हो जाता था या फिर मम्मी के हाथों बना चिकन मुझे बेहद पसंद है. यह छोटी-छोटी चीजें ने मेरी जॉर्नी को स्मूथ करने में अहम भूमिका निभाई.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Jharkhand news, Ranchi news
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 13:12 IST








