अनुपम खेर हुए थे दुखी जब पत्नी किरण ने बना ली थी दूरी, रेखा ने बनाया बहाना, पाम बोलीं थीं- मैं बीमार पड़ गई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. अनुपम खेर इन दिनों फिल्म ‘आईबी71’ के प्रमोशन में लगे हुए हैं. फिल्म में विद्युत जामवाल लीड रोल में हैं और अनुपम अहम रोल में हैं. फिल्म की प्रमोशन से पहले अनुपम खेर ने अपनी एक फ्लॉप की स्क्रीनिंग को याद किया. उस फिल्म का नाम ‘निगाहेंः नागिना पार्ट 2’ है. फिल्म में उन्होंने के एक यादगार रोल किया लेकिन उनका यह किरदार स्क्रीनिंग के दौरान किसी को भी पसंद नहीं आया था. लोग कोई न कोई बहाना बनाकर स्क्रीनिंग छोड़कर जा रहा था. लोग उनकी अदाकारी को एक टॉर्चर की तरह देख रहे थे. यहां तक कि उनकी पत्नी किरण ने भी उनका हाथ छोड़ा और दूर जाकर बैठ गई थीं. इससे अनुपम बहुत दुखी हुए थे.

अनुपम खेर ने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें उसी वक्त पता चल गया था कि जब वह फिल्म की डबिंग कर रहे थे. उन्हें लग गया था कि सपेरे के किरदार उन्होंने अति कर दी है. लेकिन प्रोड्यूसर्स ने उन्हें एक व्हिस्की की बोतल देते हुए उनकी अदाकारी की तारीफ की. वह इससे खुश हुए और फिल्म के प्रीमियर पर इंडस्ट्री से जुड़े कुछ दोस्तों को बुलाया.

अनुपम खेर ने कहा, “नगीना बड़ी हिट थी, लेकिन उसमें अमरीश पुरी का किरदार मर जाता है. मैं उनकी जगह था, और मैंने ऐसा प्रदर्शन करने का फैसला किया कि लोग अमरीश जी के बारे में भूल जाएं… मैंने फिल्म के लिए एक प्रीमियर किया और अपने खास लोगों को आमंत्रित किया. मैं उस वक्त रेखा के साथ शूटिंग कर रहा था और वो आ गईं. मैं यश चोपड़ा और उनकी पत्नी पाम (पामेला चोपड़ा) का दोस्त था तो उन्हें भी बुलाया. मैंने किरण (पत्नी) से कहा, ‘मैं तुमको दिखाता हूं कि मैंने क्या शानदार काम किया है’.”

‘वो एमए पास और मैं सिंपल लड़का’, अनुपम खेर ने बताया कैसे हुई किरण से पहली मुलाकात, पहली पत्नी को कहा धोखेबाज!

बहाना बना कर निकलीं रेखाः अनुपम खेर

अनुपम खेर ने आगे कहा, “किरण को ऐसे आयोजनों में मेरा हाथ थामने की आदत थी. फिल्म शुरू हुई और पहले सीन के बाद उसने मेरा हाथ छोड़ दिया. दूसरे सीन के बाद मेरे सामने की लाइन में बैठीं पाम को यश से यह कहते हुए सुना, ‘डार्लिंग, मेरी तबीयत ठीक नहीं है’. तीसरे सीन के बाद, किरण ने सीट बदली और मुझसे दूर चली गई, मानो कह रही हो कि वह मुझे जानती भी नहीं है. और चौथे सीन के बाद, रेखा ने मुझे बताया कि अगले दिन उनकी मॉर्निंग शिफ्ट है, इसलिए वह जा रहीं हैं.”

अनुपम खेर ने की स्क्रीनिंग बंद होने की प्रार्थना

अनुपम खेर ने कहा, “यह बहुत ही भयानक और हताश करने वाला था. मैंने स्क्रीनिंग को रोकने के लिए प्रोजेक्शनिस्ट को दिल का दौरा पड़ने की प्रार्थना की.” अनुपम ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में 500 से ज्यादा फिल्में की हैं, उनमें से लगभग 50 ऐसी हैं जो टॉप क्लास हैं. लेकिन बाकी सबसे अच्छी हैं. ‘निगाहें’ में श्रीदेवी और सनी देओल भी थे.

Tags: Anupam kher, Kirron Kher, Rekha

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे