Karnataka Election Winner List: कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत! अब नतीजों में बदलने लगे रुझान, जानें कहां से कौन जीता-कौन हारा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बेंगलुरु. कर्नाटक में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस शनिवार को जारी मतगणना के रुझानों के अनुसार 113 के जादुई आंकड़े की ओर बढ़ते हुए राज्य में अपने दम पर सरकार बनाती और दक्षिण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एकमात्र गढ़ कर्नाटक में सेंध लगाने की राह पर दिख रही है. शुरुआती रुझानों से उत्साहित कांग्रेस ने कहा कि भाजपा को यह संदेश मिल गया है कि जनता के मुद्दों पर टिके रहना ही मायने रखता है. हालांकि, भाजपा ने भी बहुमत का जादुई आंकड़ा (113) हासिल करने की उम्मीद जताई है.

कर्नाटक विधानसभा के लिए जारी मतगणना के बारे में निर्वाचन आयोग (ईसी) के ताजा रुझानों के अनुसार, विपक्षी दल कांग्रेस 120 निर्वाचन क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए है, जबकि भाजपा 72 और जेडीएस 26 सीट पर आगे है. धीरे-धीरे ये रुझान नतीजों में तब्दील होने लगे हैं.  इस बीच, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ‘यह भाजपा के लिए संदेश है कि कृपया उन मुद्दों पर टिके रहें, जो लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं और भारत को बांटने की कोशिश न करें.’

Karnataka Election Result Winner List

– पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के गढ़ हासन जिले की गेटवे सीट पर जेडीएस के एचएस स्वरूप ने बीजेपी के प्रीतम गौड़ा को हरा दिया है. प्रीतम गौड़ा ने 2018 के चुनावों में जेडीएस के एचएस प्रकाश को हराकर यह सीट जीती थी. इस सीट के लिए कांग्रेस ने बनवासी रंगास्वामी को मैदान में उतारा था.

– चल्लकेरे विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार टी रघुमूर्ति ने भाजपा के अनिल कुमार आर और जद (एस) के रवीश कुमार एम को हराया. 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनावों में, रघुमूर्ति ने जेडीएस के रवीश कुमार को 13539 मतों के अंतर से हराया था.

– कांग्रेस उम्मीदवार बीजेड जमीर अहमद खान ने भाजपा नेता और बेंगलुरु के पूर्व पुलिस आयुक्त भास्कर राव को हराकर चामराजापेट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में जीत हासिल की है. उन्होंने जिन उम्मीदवारों को हराया: उनमें सी गोविंदराज (जेडीएस) जगदीश चंद्र सी (एएपी), नरसिम्हा मूर्ति (बीएसपी), टीआर जगन्नाथ राव (बीपीकेपी), पवन कुमार केजे (केआरएस), रुकमंगदा एस (एनबीएस), वी सोमशेखर (यूपीपी), असगर ए मोहीन एस एम (आईएनडी), आनंद केएस (आईएनडी), डॉ शिवकुमार एम (आईएनडी) शामिल हैं.

– चामराजनगर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सी पुट्टारंगशेट्टी ने बीजेपी के वी सोमन्ना को हराया. साल 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनावों में, पुट्टारंगशेट्टी ने भाजपा के केआर मल्लिकार्जुनप्पा को 4913 मतों के अंतर से हराया था.

Tags: Assembly election, BJP, Congress, Karnataka, Karnataka Assembly Election 2023

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे