
हाइलाइट्स
सनातन धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व बताया गया है.
कहा जाता है कि बरगद के पेड़ में त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है.
Vat Savitri Vrat 2023 : हिंदू धर्म में वट सावित्री का व्रत बेहद खास और महत्वपूर्ण माना जाता है. इस व्रत को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए और संतान प्राप्ति के लिए रखती हैं. वट सावित्री का व्रत प्रत्येक वर्ष जेष्ठ माह में कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन रखा जाता है. हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को रखने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. इस दिन व्रती महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती हैं. भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु विशेषज्ञ पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं कि इस वर्ष वट सावित्री का व्रत कब रखा जाएगा और उसकी सरल पूजा विधि क्या है.
वट सावित्री व्रत 2023 तिथि और शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, जेष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन वट सावित्री का व्रत रखा जाता है. इस वर्ष अवश्य तिथि 18 मई 2023 को पड़ रही है, जो रात में 9:42 से प्रारंभ होगी और 19 मई 2023 की रात 9:22 पर समाप्त हो जाएगी. ऐसे में यह व्रत 19 मई 2023 को रखा जाएगा.
यह भी पढ़ें – कौन होते हैं अघोरी? कहां और कैसे करते हैं साधना, कैसा होता है इनका स्वभाव, जानें इनके बारे में सबकुछ
वट सावित्री व्रत पूजा-विधि
वट सावित्री व्रत को करने के लिए प्रात काल स्नान कर वट वृक्ष के नीचे सावित्री सत्यवान और यमराज की मूर्ति स्थापित करें.
यदि आप मूर्ति नहीं रख पाते हैं, तो आप इनकी पूजा मानसिक रूप से भी कर सकते हैं.
वट वृक्ष की जड़ में जल डालें, फूल, धूप और मिठाई से वट वृक्ष की पूजा करें.
कच्चा सूत लेकर वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए इसके तने में सूत लपेटते जाएं.
सात बात परिक्रमा करना अच्छा माना जाता है. इसके अलावा हाथ में भीगा चना लेकर सावित्री सत्यवान की कथा सुने.
फिर यह भीगा चना, कुछ धन और वस्त्र अपनी सास को देखकर उनसे आशीर्वाद लें.
वट वृक्ष की कोपल खाकर उपवास समाप्त कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – बिजनेस के लिए वास्तु टिप्स: चाहते हैं खूब फले-फूले बिजनेस, दुकान में रखें दिशाओं का ध्यान, कभी खाली नहीं होगा गल्ला
जानें वट सावित्री व्रत का महत्व
सनातन धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व बताया गया है. इस दिन बरगद के वृक्ष की पूजा की जाती है. ऐसा कहा जाता है कि बरगद के पेड़ में त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है. जिसके कारण इस दिन इस वृक्ष के नीचे बैठकर पूजा करना और वट सावित्री व्रत की कथा सुनने से व्रती की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. धार्मिक ग्रंथों में वट वृक्ष को निर्वाण, ज्ञान, और दीर्घायु का पूरक माना गया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dharma Aastha, Religion, Vat Savitri Vrat
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 12:51 IST








