
अनंत कुमार/गुमला. सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार 10वीं में लड़कों ने व 12वीं में लड़कियों ने बाजी मारी है. 10वीं में डीएवी स्कूल गुमला के छात्र हर्षित अग्रवाल ने 99.2% अंक प्राप्त कर किया और जिले में टॉप किया . हर्षित, व्यवसायी नटवर अग्रवाल व शिल्पा अग्रवाल के पुत्र हैं. हर्षित पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी रुचि रखता है. इसने 10वीं की परीक्षा में जिले में एक नया आयाम स्थापित किया है. 10वीं में इतना अंक अभी तक किसी को प्राप्त नहीं हुआ था.
हर्षित ने बताया कि इस कामयाबी में मम्मी-पापा, दादा-दादी व पूरे परिवार के आर्शीवाद व स्कूल प्रबंधन एवं टीचर के सहयोग का अहम योगदान रहा. वह भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता है. फिलहाल कोटा में अध्ययरत हैं. वहीं डीएवी के हर्ष झा 99% अंक प्राप्त कर दूसरे और अभिनव कुमार 96.8% अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर हैं.
12 वीं में डीएवी स्कूल की छात्रा श्वेता कुमारी ने किया टॉप
वहीं, सीबीएसई के 12वीं के विज्ञान संकाय में डीएवी स्कूल की छात्रा श्वेता कुमारी 96.8%, रजनीश कुमारी 95.6%, संध्या शौर्या 95% प्राप्त कर जिले में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय टॉपर बनीं.कला संकाय में नोट्रेडेम स्कूल गुमला की शिभांगी चौहान 96.2% अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनीं. वही दूसरे व तीसरे स्थान पर डीएवी स्कूल गुमला की तनीषा त्रिपाठी 95.2% और गौरव पांडे ने 93.8% प्राप्त किया.
डीएवी स्कूल का दबदबा कायम
वाणिज्य संकाय में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय जिला टॉपर डीएवी स्कूल गुमला के विद्यार्थी रहे. जिसमें 95% अंक लाकर हर्ष राज प्रथम स्थान पर, 94% अंक लाकर आशी गुप्ता दूसरे स्थान पर व 92.4% अंक लाकर अमन अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे.बता दें कि सीबीएसई द्वारा जारी 10वीं व 12वीं की परीक्षाफल में डीएवी के छात्र छात्राओं का दबदबा रहा. केवल कला संकाय को छोड़कर 10वीं व 12वीं के सभी जिला टॉपर डीएवी स्कूल गुमला के छात्र छात्रा रहे. डीएवी स्कूल के प्राचार्य डॉ रमाकांत साहु ने स्कूल के विद्यार्थियों की उपलब्धि पर शिक्षकों व अभिभावकों को बधाई दी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 12:42 IST








