
लखनऊ. बीजेपी ने इस बार उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में बड़ी तादाद में मुस्लिम उम्मीदवारों (Muslim Candidates) को मैदान में उतारा है. यहां मुस्लिम समाज में 80 फीसदी से ज्यादा माने जाने वाले पसमांदा मुसलमानों (Pasmanda Muslims) को बीजेपी ने पार्टी का उम्मीदवार बनाया है. मुस्लिम समाज में पिछड़े माने जाने वाले पसमांदा मुसलमानों को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाकर इस समाज के एक बड़े वर्ग को अपने पक्ष में करने के लिए जबर्दस्त रणनीतिक कदम उठाया है.
यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी ने इस बार 395 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया. मेरठ नगर निगम में पार्षदों की 90 सीट में से 18 मुस्लिम उम्मीदवार बीजेपी ने मैदान में उतारे हैं. बीजेपी के मुस्लिम उम्मीदवार ने मुस्लिम समाज के बीजेपी से जुड़ने के कई कारण गिनाए हैं. वहीं बीजेपी को भी पूरी उम्मीद है कि उसका यह दांव खाली नहीं जाएगा. पसमांदा मुस्लिमों को बीजेपी की नीतियां भा रही है. वे लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं. लिहाजा पार्टी ने भी उनको पूरी तवज्जो दी है.








