शिखा श्रेया/रांची. झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले किसलय ने जेईई मेंस के बाद 12वीं की परीक्षा में भी कमाल कर दिया है. उन्होंने जेईई मेंस में 99.9 परसेंटाइल लाकर रांची में टॉप किया था.अब 12वीं की बोर्ड एग्जाम में भी वो 94% लाकर टॉपर लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे. किसलय बताते हैं बोर्ड व जेईई एग्जाम की तैयारी साथ में करना काफी चुनौतीपूर्ण रहा. कभी कोचिंग में टेस्ट होता था तो कभी स्कूल में, लेकिन यही चुनौती है जो आप को मजबूत बनाती है.
किसलय बताते हैं,यह जर्नी लंबी होती है और इस सफर में जो सबसे महत्वपूर्ण होता है वह है आपका मेंटली मजबूत होना.अगर आप मेंटली मजबूत नहीं है तो ये सफर पार नहीं कर पाएंगे. इसके लिए पढ़ाई के साथ-साथ आप नेचर के भी करीब आए. थोड़ा गार्डन में घूमे फिरे, फोन में चिपके रहने से अच्छा है कि हमें नेचर के साथ घुलना मिलना चाहिए. इससे दिमाग रिफ्रेश होता है और पढ़ाई में मन अधिक लगता है.
क्वांटिटी नहीं क्वालिटी है जरूरी
किसलय बताते हैं, कम पढ़ो लेकिन अच्छे से पढ़ो और मन लगाकर पढ़ो. उन्होंने कहा, ‘ मैं हर दिन 6 से 7 घंटे की पढ़ाई नियमित तौर पर किया करता था. कंसिस्टेंसी बहुत जरूरी होती है. स्कूल से सीधा कोचिंग जाता था और कोचिंग से आकर मां से बैठ कर बातें किया करता था. इससे मेंटेली रिफ्रेश हो जाता और फिर रात के करीब 1:00 से 2:00 तक बैठकर पढ़ता था. आप कितना घंटा पढ़ते हैं यह मायने नहीं रखता, बल्कि आप कितने फोकस्ड और ईमानदारी के साथ पढ़ते हैं मायने यह रखता है’.
आपके शहर से (रांची)

पलामू की बेटी ट्विंकल ने जीता मिसेज इंडिया खिताब, बैंक में जॉब के साथ ऐसे पूरा हुआ सपना

तो बंद हो जाएगा रांची का साई स्पोर्ट्स सेंटर ! जानें क्यों लटक रही तलवार, क्या है पूरा मामला

Palamu News: पलामू में खुल रहा जोश आर्मी ट्रेनिंग सेंटर, युवाओं का फौज में जाने का सपना होगा पूरा

Bokaro News : देश के 5 ज्योतिर्लिंग के करना चाहते हैं दर्शन…. तो रेलवे दे रहा आपको यह सुविधा, जल्दी करें

Ranchi News : निलंबित IAS Chavi Ranjan की फिर बढ़ी मुश्किलें! | Breaking News | Top News | JHarkhand

CBSE 12th Result 2023: आईएएस बनना चाहती है रांची की आर्ट्स टॉपर जससिमरन कौर, जानिए इनकी सफलता का राज

Board Result 2023 Date: इन राज्यों का बोर्ड रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी, यहां देखें पूरी डिटेल

Gold Price in Ranchi: रांची में अचानक गिरा सोने का भाव, चांदी भी हुई सस्ती, यहां देखें आज का ताजा रेट

बिहार की छात्रा की रांची में हत्या, हॉस्टल के पास मर्डर कर पैदल ही भाग निकला आरोपी

CBSE Board Result: झारखंड में भी बेटियों का कमाल, जानिए लड़कों से कितना ज्यादा रहा रिजल्ट

झारखंड कांग्रेस के वफादार ही बन गए बकायेदार, प्रदेश अध्यक्ष ने भेजा लेटर तो मची हलचल!
किसलय बताते हैं,पढ़ाई के दौरान कई बार लोग नींद से समझौता करते हैं.जो बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए. सेहत सबसे बड़ी पूंजी है. 7 घंटे की नींद बहुत जरूरी है जिससे मैंने कभी कंप्रोमाइज नहीं किया व कभी कभी गार्डन में घूम लिया करता था.कई बार ऐसा समय भी आया जब बहुत ही लो फील किया करता था.लेकिन यही फेज़ होता है, जब आपको समझना होता है कि यह सिर्फ टेंपरेरी फेज़ हैं.यहीं पर आपको हार नहीं मानी होती.अगर आप इस लो फेज़ को पार कर लेते तो सफलता निश्चित है.
स्टीव जॉब्स की जर्नी ने किया मोटिवेट
आगे बताते हैं, ‘मुझे स्टीव जॉब्स की बातें बहुत अच्छी लगती है.उन्होंने कहा था कि फेलियर आप को सबक सिखाने आते हैं.आपको सिर्फ यह बताने आते हैं कि आप को और अधिक मेहनत करनी है. इससे आपको हताश, निराश, परेशान नहीं होना हैं. मुझे स्टीव जॉब्स की जर्नी बहुत मोटिवेट करती है. एप्पल कंपनी से निकाले जाने के बाद खुद की दो कंपनी खड़ी कर दी. यह सच में बहुत ही इंस्पिरेशनल है.
इसलिए जब भी मेरी टेस्ट में काम मार्क्स आते थे, तो निराश होने से बजाए मैं यह सोचता था कि मुझे और अधिक मेहनत करने की जरूरत है.बस इसी पॉजिटिव सोच के साथ मैंने मेहनत की.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: CBSE board results, Jee main, Ranchi news
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 11:33 IST








