LIVE Hassan Karnataka Election 2023: हासन सीट पर BJP के जे प्रीतम गौड़ा हारे, JDS के स्वरूप प्रकाश जीते

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

LIVE Hassan Karnataka Election 2023: कर्नाटक व‍िधानसभा (Karnataka Assembly Election) की हासन सीट (Hassan Assembly) पर बीजेपी के सीट‍िंग व‍िधायक जे प्रीतम गौड़ा (J Preetham Gowda) और कांग्रेस व जेडीएस प्रत्‍याश‍ियों के बीच त्र‍िकोणीय मुकाबला हो रहा है. इस सीट पर वोटों की ग‍िनती शुरू हो गई है और थोड़ी देर में चुनाव पर‍िणाम घोष‍ित कर द‍िए जाएंगे. इस सीट पर कांग्रेस ने बनवासे रंगास्वामी (BANAVASE RANGASWAMY), जेडीएस ने स्वरूप प्रकाश (SWAROOP PRAKASH) और आम आदमी पार्टी ने अग‍िले योगिश (AGILE YOGISH) को चुनावी समर में उतारा है. सीट की पल-पल अपडेट के ल‍िए हमसे लाइव जुड़े रहें.

Karnataka Assembly Election 2023: हासन सीट पर JDS के गढ़ में BJP ने लगाई थी सेंध, सीट‍िंग MLA पर फ‍िर लगाया दांव, त्र‍िकोणीय मुकाबले के आसार

बताते चलें क‍ि पहले इस सीट से जे प्रीतम गौड़ा के जेडीएस से चुनाव लड़ने की चर्चा हुई थी. पार्टी की ओर से नाम भी घोष‍ित कर द‍िया था. लेक‍िन नामांकन दाख‍िल करने से पहले जे प्रीतम गौड़ा ने बीजेपी से ही पर्चा दाख‍िल क‍िया. इस सीट पर मुकाबला बेहद ही द‍िलचस्‍प बना है.

साल 2018 के चुनाव में भाजपा के जे प्रीतम गौड़ा को 63,348 वोट प्राप्‍त हुए थे जबक‍ि जेडीएस के एच एस प्रकाश दूसरे स्थान पर मात्र 50,342 मत हास‍िल हुए थे. दोनों के बीच जीत हार का अंतराल 13,006 वोटों का रहा था. इस सीट पर कांग्रेस के महेश एचके तीसरे नंबर पर रहे थे ज‍िनको 38,101 मत प्राप्‍त हुए थे. हासन सीट को जेडीएस का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है. 2004, 2008 और 2013 के चुनाव जेडीएस ने लगातार जीते थे. लेक‍िन इस सीट पर 2018 में भाजपा ने सेंध लगाते हुए विजय पताका पहराया था.

कर्नाटक राज्‍य में कुल वोटर्स की संख्‍या 5.24 करोड़ से ज्‍यादा
कर्नाटक में वोटरों की संख्‍या की बात करें तो इस बार कुल 5,24,11,557 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. इनमें पुरूष मतदाता 2,63,32,445 और मह‍िला मतदाता 2,60,26,752 हैं. वहीं थर्ड जेंडर की संख्‍या 4,751, सर्व‍िस वोटर 47,609, पहली बार वोट करने वाले 9,58,806 मतदाता, और 80 की उम्र पार कर चुके कुल 12,15,142 मतदाता हैं.

Tags: Assembly election, Karnataka Assembly Election 2023, Karnataka Assembly Elections

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे