
रिपोर्ट- विक्रम कुमार झा
पूर्णिया. गर्भवस्था के दौरान डॉक्टर कई सुझाव महिलाओं को देते हैं. इसमें डेली रुटीन के साथ डेली चार्ट भी शामिल है. बहुत सी महिलाओं को गर्भावस्था में क्या खाना चाहिए, कैसे खाना चाहिए और किनचीजों से परहेज करना चाहिए. ताकि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ रहे. इस पर विशेष जानकारी पूर्णिया की डाइटिशियन डॉ.रुखसाना अझर ने कहा कि पूर्णिया का वातावरण के अनुसार यहां की गर्भवती को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. हालांकि उन्होंने कहा कि गर्भवती होना बहुत खास पल होता है. लेकिन यहां का जो माहौल है और लोकेलिटी है, जब डिलीवरी का समय आता है तो वह सभी परिवार के सदस्य अपने पीड़िता को लेकर अस्त-व्यस्त हो जाते हैं. इसका कारण गर्भावस्था के दौरान खान-पान की जानकारी नहीं होती है. किन चीजों से परहेज करना है यह नहीं जानते हैं. इससे डिलीवरी के दौरान मोमेंट बदल जाना एवं अन्य कई समस्या हो जाती है. जिससे जच्चा और बच्चा को खतरा से गुजरना पड़ता है.
1 से 3 महीने तक गर्भवती को ध्यान देने की जरूरत
डॉ. रुखसाना अझर कहती है कि फर्स्ट सेमेस्टर में 1 से 3 महीने के दौरान गर्भावस्था में महिलाओं को ज्यादा पैनिक होने की जरूरत नहीं है. वह पहले से खाई होती हैं, जिस कारण बच्चों का विकास हो सकता है. लेकिन इस दौरान इसमें विशेष कुछ चीजों का ध्यान देना जरूरी होता है किलंबी दूरी तय ना करें या पपीता, अनानास और कटहल ना खाएं. बस पानी पिएं और समय पर खाना खाते रहें. इस दौरान उल्टी की टेंडेंसी रहती है. उन्होंने कहा कि घर का बना हुआ जूस का सेवन करें. इस दौरान ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करें. गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान सेहत का विशेष ध्यान रखना पड़ता है और इसमें बच्चों का विकास होना चाहिए.
आपके शहर से (पूर्णिया)
दूसरे सेमेस्टर में 3-6 माह तक इन बातों का रखें ध्यान
डॉ. रुखसाना बताती हैं की दूसरे सेमेस्टर में तीन से छह माह तक आता है.इस दौरानबॉडी का वेट गेन होना चाहिए, बच्चे का विकास होना चाहिए. बोन और मशल्स बन रहा है या नहीं इसका ध्यान देना चाहिए. इसके लिएकैल्शियम, आइरन, और फोलिक एसिड का सेवन करना चाहिए. सप्लीमेंट चीजों पर ध्यान देना चाहिए. इसमें आपका पाचन तंत्र कैसा है इसको भी देखना चाहिए. आप खाए चीजों को पचा सकते हैं या नहीं. इसमें हरीपत्ती वाली सब्जी, दूध, दही खाना चाहिए.
गर्भावस्था में हीमोग्लोबीन की शिकायत
उन्होंने कहा खास तौर पर अभी के समय में डिलीवरी के समय में मां का ब्लड कम हो जाता है. जिस कारण प्रसव में समस्या होती है. उन्होंने कहा हालांकि आसान उपाय से इन समस्याओं से बच सकते हैं. इसके लिए कैल्शियम और विटामिन ई भरपूर मात्रा में यूज करना चाहिए. हमारे शरीर को कितनी चीजों की जरूरत है. उतनी चीजे देनी चाहिए. जिससे ज्यादा बेहतर होगा. उन्होंने कहा कि बच्चों के डिलीवरी के समय में हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं. सहजन, कीवि, संतरा चुकंदर खाने से खून की कमी दूर होगी.
इन सब चीजों का सेवन करें. 1 लीटर दूध प्रतिदिन सेवन करें. जिससे 1 ग्राम कैल्शियम मिलेगा जो हमारे लिए फायदेमंद होगा. नारियल पानी जिससे उसे आसानी से शरीर को संतुलित आहार दे सकता है. थाली का खास ध्यान रखें. खाते समय थाली में 50% चपाती और चावल और एवं दाल सहित अन्य चीजों को शामिल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar News, Food diet, Health tips, Healthy Diet, Pregnant Women, Purnia news
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 10:52 IST








