LIVE Ramanagara Karnataka Election 2023: दादा-प‍िता की सीट रामनगरम पर चुनावी दंगल में प‍िछड़े निखिल कुमारस्वामी, कांग्रेस आगे, देखें र‍िजल्‍ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

1994 में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवे गौड़ा ने जीती थी रामनगरम सीट
एचडी कुमारस्वामी ने 2004 से लगातार 4 बार जीता चुनाव
परंपरागत सीट के चलते पहली बार न‍िख‍िल कुमारस्‍वामी को चुनावी दंगल में उतारा गया

LIVE Ramanagara Karnataka Election 2023: कर्नाटक व‍िधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election) में कई हाइप्रोफाइल सीट्स हैं. इनमें रामनगरम व‍िधानसभा सीट (Ramanagara Assembly) भी है जहां से जेडीएस (JDS) के नेता और पूर्व मुख्‍यमंत्री एचडी कुमारस्‍वामी के बेटे और कन्‍नड़ फ‍िल्‍म अभ‍िनेता न‍िखि‍ल कुमारस्‍वामी (Nikhil Kumaraswamy) चुनावी दंगल में उतरे हैं. इस सीट से उनके प‍िता एचडी कुमारस्‍वामी 2004 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं. इस सीट पर 10 मई को चुनाव हुए थे ज‍िसके चुनावी रुझान आने शुरू हो गए हैं. र‍िजल्‍ट की लाइव अपडेट्स के ल‍िए हमारे साथ जुड़े रहें.

इस सीट पर कांग्रेस के इकबाल हुसैन एचए (H. A. IQBAL HUSSAIN), भाजपा के गौथम गौड़ा (GAUTHAM MARILINGEGOWDA) और आम आदमी पार्टी के बायरेगौड़ा. एस (BYREGOWDA. S) भी मजबूती से डटे हुए हैं. सीट पर मुकाबला बेहद ही कड़ी टक्‍कर का बना हुआ है.

Karnataka Election 2023: कर्नाटक की हाईप्रोफाइल रामनगरम सीट पर ट‍िकी न‍िगाहें, पूर्व सीएम के बेटे न‍िख‍िल की क‍िस्‍मत का होगा फैसला

रामनगरम व‍िधानसभा सीट जेडीएस की परंपरागत सीट में शुमार है. निखिल कुमारस्वामी (Nikhil Kumaraswamy) यहां से पहली पर चुनाव लड़ रहे हैं. बावजूद इसके यहां से उनकी स्‍थ‍िति काफी मजबूत बनी हुई है. कन्‍नड़ फ‍िल्‍मों का अभ‍िनेता होने की वजह से उनका चेहरा जाना पहचाना है. साल 2018 के प‍िछले चुनाव में एच डी कुमारस्वामी ने कांग्रेस के एचए लक्कल हुसैन को 22,636 वोट से मात देकर चौथी बार यहां से जीत दर्ज की थी. इस सीट से 1994 में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवे गौड़ा ने एक बार चुनाव जीत दर्ज की थी.

कर्नाटक में कुल वोटर्स की संख्‍या 5.24 करोड़ से ज्‍यादा
कर्नाटक में वोटरों की संख्‍या की बात करें तो इस बार कुल 5,24,11,557 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. इनमें पुरूष मतदाता 2,63,32,445 और मह‍िला मतदाता 2,60,26,752 हैं. वहीं थर्ड जेंडर की संख्‍या 4,751, सर्व‍िस वोटर 47,609, पहली बार वोट करने वाले 9,58,806 मतदाता, और 80 की उम्र पार कर चुके कुल 12,15,142 मतदाता हैं.

Tags: Assembly election, Karnataka Assembly Election 2023, Karnataka Assembly Elections

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे