
बेंगलुरु : कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजों (Karnataka Assembly Election Results 2023) के लिए जारी मतगणना के आ रहे ज्यादातर रुझानों में कांग्रेस (Congress) ने बहुमत हासिल कर लिया है. ज्यादातर रुझानों में (खबर लिखे जाने तक) कांग्रेस बहुमत के आंकड़े यानि 113 सीट से आगे निकल चुकी है. इसी बीच खबर है कि कर्नाटक के तीन हवाई पट्टियों पर कांग्रेस द्वारा छोटे हवाई जहाज तैनात कर दिए गए हैं. हर पट्टी पर पार्टी के एक राज्य स्तर के जिम्मेदार नेता की तैनाती की गई है.
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की तरफ से कर्नाटक के तीन हवाई पट्टियों पर तैनात किए गए छोटे हवाई जहाजों में हर पार्टी के एक राज्य स्तर के जिम्मेदार नेता को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह जीतने वाले विधायकों (Karnataka Congress Winning MLAs) को लेकर इन फ्लाइटों से बेंगलुरु लेकर आएंगे.
साथ ही यह भी तय किया गया है कि सड़क मार्ग से नजदीक के विधायकों को ही लाया जाएगा.
हर जीतने वाले उम्मीदवार के साथ पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. जीतने वालों को हवाई जहाज तक पहुंचने और सड़क मार्ग वालों को बेंगलुरु पहुंचने तक पार्टी नेताओं को इन जीते उम्मीदवारों के साथ रहने के निर्देश दिए गए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Assembly election, Assembly elections, Karnataka assembly election, Karnataka Assembly Election 2023, Karnataka Election Result
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 10:35 IST








