UP Nikay Election Results: अतीक के गढ़ में सपा आगे, लेकिन हेला में बीजेपी की सरिता ने बनाई बढ़त

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

बीजेपी और सपा के बीच अतीक व मुख्तार के मुद्दे को लेकर प्रचार चला था.
अब अतीक के एक गढ़ में सपा की बढ़त दिख रही है.
वहीं दूसरी तरफ हेला में बीजेपी आगे है.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश निकाय चुनावों में मुद्दा बन चुके बाहुबली और गैंगस्टर अतीक अहमद व मुख्तार अंसारी के घर जिन सीटों में पड़ते हैं वहां का हाल भी कुछ रोचक ही दिख रहा है. अतीक अहमद का चकिया स्थित घर वार्ड 44 में पड़ता है और यहां पर समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए है. वहीं अतीक का दूसरा घर हेला इलाके में पड़ता है जहां से बीजेपी की सरिता बढ़त बनाए हुए हैं.

वहीं चुनाव प्रचार के दौरान ही बीजेपी की ओर से माफिया राज को खत्म करने के मुद्दे पर प्रचार किया गया था. वहीं समाजवादी पार्टी लगातार योगी सरकार पर आतंक और अराजकता का आरोप लगाती रही थी. बीजेपी ने तो इसको लेकर एक गाना बना कर प्रचार किया था कि गुंडे पुकारते हैं अखिलेश आएं, दंगों में फिर से यूपी को वापस जलाएं.

ये गाना सीधे तौर पर मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद के संदर्भ में था. गौरतलब है कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हाल ही में तीन लोगों ने पुलिस व मीडिया की मौजूदगी में गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसी के बाद इस गाने के वीडियो में अतीक और मुख्तार को अखिलेश के साथ दिखाते हुए बोल थे कि अपराधियों को नेता बनाया तुम ने था, अतीक और मुख्तार का उद्धार तुम से था.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

इस दौरान बीजेपी ने सपा पर यूपी को लूटने का भी आरोप लगाया. वही अखिलेश यादव को एक नल पकड़े हुए भी वीडियो में दिखाया गया था. हालांकि अब वोटों की गिनती के दौरान अतीक के गढ़ में समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार आगे दिख रहा है. हालांकि बीजेपी ने दोनों ही गैंगस्टरों के इलाकों में जमकर समाजवादी पार्टी के खिलाफ प्रचार किया था. वहीं समाजवादी पार्टी ने बीजेपी सरकार पर अराजकता का आरोप लगाया था.

Tags: Atiq Ahmed, Mafia mukhtar ansari, UP Election

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे