
चिकन, सूअर का मांस और बीफ दुनियाभर में लोकप्रिय फूड हैं और लोग बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि कोई इंसानों का मांस भी खा सकता है? उसका स्वाद बता सकता है? जी हां, आपने सही सुना. कुछ मुट्ठीभर लोगों ने इंसानों का मांस चखा और अब इसका स्वाद भी बता रहे हैं. स्पेन के इंफ्लूएंसर 20 वर्षीय पाउला गोनू (Paula Gonu) ने हाल ही में स्वीकार किया कि उन्होंने अपने घुटने का एक हिस्सा खा लिया था. यह हिस्सा ऑपरेशन के बाद निकाला गया था. नरभक्षण का एक और उदाहरण 2021 में सामने आया था जब जर्मनी के एक शख्स ने एक इंसान की हत्या कर उसे खा लिया था.
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, जब इन लोगों से स्वाद के बारे में जानने की कोशिश की गई तो देखिए क्या-क्या जवाब मिला. सबसे पहले 1920 के दशक में अमेरिकी विलियम बुहलर सीब्रुक (William Buehler Seabrook)ने मानव मांस खाने वाले एक अफ्रीकी समुदाय गुएरो के लोगों से मिले थे. उन्होंने खुद भी इनके साथ कच्चा मांस चखा. अपनी किताब ‘Jungle Ways’में उन्होंने अनुभव लिखा है. बताया, इंसानों का कच्चा मांस गोमांस की तरह दिखता है,लेकिन इसमें लालिमा कम है. फैट के साथ हल्का पीलापन नजर आता है.पकने के बाद यह ग्रे हो गया और बीफ की तरह महकने लगा. इसका स्वाद वील (veal)की तरह लगा.
कुछ ने पोर्क की तरह बताया तो कुछ ने टूना मछली की तरह
मेवेस नाम के एक शख्स ने कहा कि मानव मांस का स्वाद पोर्क की तरह होता है लेकिन थोड़ा अधिक कड़वा. हालांकि, जापानी नरभक्षी इस्से सागावा ने इसे टूना मछली की तरह ‘कोमल और नरम’ बताया. सागावा ने 1981 में रेनी हर्टवेल्ट नाम की एक डच महिला की हत्या कर दी थी और मांस खा गया था. 1972 के एंडीज विमान हादसे के वक्त जिंदा रहने के लिए कई लोग साथी यात्रियों का मांस खाने पर मजबूर हुए थे. इनमें से ज्यादातर ने कहा, जमा हुआ मांस स्वादहीन था. इन्हीं में से एक नंदो पाराडो ने कहा-जब मैंने अपना पहला टुकड़ा खाया, तो उसका कोई स्वाद नहीं था. मैंने जबरदस्ती इसे निगला. पिछले साल रूस के व्लादिमीर निकोलायेविच निकोलेयेव ने बताया था कि कैसे उसने 1997 में पहली बार मानव मांस खाया था. उसने कहा-कच्चा मांस पसंद नहीं आया तो उबाला.
मानव मांस में मायोग्लोबिन प्रोटीन की भरपूर मात्रा
साइंस के मुताबिक, मानव मांस में मायोग्लोबिन प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है. इसलिए यह गोमांस की तरह लाल नहीं होता. 2006 में NEC सिस्टम टेक्नोलॉजीज और Mie यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इलेक्ट्रोमैकेनिकल सोमेलियर नाम का एक रोबोट विकसित किया जो शराब को उसके स्वाद से पहचान सकता था. लेकिन जब पत्रकारों ने उसके जबड़े में हाथ डाला तो उसे बेकन की तरह बताया और पैरों के स्वाद को पोर्क की तरह. लैब में जब मानव मांस की जांच की गई तो पता चला कि इसमें गोमांस की तरह कुछ फाइबर का हिस्सा है. बता दें कि दुनिया में कहीं भी मानव मांस खाने पर पूरी तरह पाबंदी है लेकिन लोग चोरी छिपे खा रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 18:06 IST








