एक साथ 1000 बॉयफ्रेंड को डेट कर रही लड़की, निकाला ऐसा तरीका, हो रही लाखों की कमाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पैसा जो न कराए! आपने यह तो सुना होगा कि एक लड़की कई ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ डेट करती है. उनके साथ बातें करती है और लाइफ एंज्‍वॉय करती है. अब एक नई खबर सामने आई है जो आपको हैरान कर देगी. 23 साल की एक लड़की एक साथ 1000 बॉयफ्रेंड को डेट कर रही है. उनके साथ बातचीत करती है. वे भविष्य के बारे में अपने विचार शेयर करते हैं. अंतरंग भावनाओं को साझा करते हैं. बस इतना है कि वह इनमें से किसी से भी नहीं मिली है. आप यह जानकर और भी दंग रह जाएंगे कि यह लोगों की गर्लफ्रेंड बनने के लिए प्रति मिनट 1 डॉलर यानी (80 रुपये) चार्ज करती है. अब तक लाखों रुपये कमा चुकी है.

डेली स्‍टार की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की का नाम कैरिन मार्जोरी (Caryn Majorie) है और वह जॉर्जिया की रहने वाली है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट (Snapchat)पर उसके 18 लाख से अध‍िक जबक‍ि Instagram पर 216 हजार फॉलोअर्स हैं. वह एक स्नैपचैट इन्फ्लुएंसर भी है. मार्जोरी ने बताया कि उसके कई फैन्स उसके साथ रहना चाहते हैं, लेकिन सबके साथ रह पाना संभव नहीं है, इसलिए उसने यह काम एआई को सौंप दिया.

खुद का एक प्रामाणिक AI क्लोन बनाया
अब तो आप समझ गए होंगे कि आख‍िर तरीका क्‍या है. दरअसल, कैरिन ने खुद का एक प्रामाणिक AI क्लोन बनाया जो फॉलोअर्स के साथ डेट करता है. यह हूबहू कैरिन की तरह लगे, उसकी तरह ही बात करे, इसके लिए हजारों घंटों की उसके साथ हुई बातचीत को रिकॉर्ड किया है. यह एआई बिल्‍कुल कैरिन की तरह मीठी बातें करता है. कथ‍ित बॅायफ्रेंड से मीठी नोकझोंक करता है. कई विषयों पर चर्चा करता है. और यहां तक क‍ि रोमांस का मजा भी देता है. एक दिन पहले इसका बीटा संस्‍करण जारी किया गया है.

58 लाख रुपये की कमाई की
रिपोर्ट के मुताबिक, कैर‍िन के बॉयफ्रेंड AI क्लोन के साथ समय बिताने के लिए प्रति मिनट 1 डॉलर दे रहे हैं. मॉडल के एआई बॉट ने अब तक 71,610 डॉलर यानी तकरीबन 58 लाख रुपये की कमाई की है. कैरिन ने बताया कि अगर उसके 18 लाख फॉलोअर्स में से 20 हजार भी इसमें साइनअप करें तो हर महीने 5 मिलियन डॉलर की कमाई हो सकती है.यह आपको स्‍कूल-कॉलेज, दफ्तर या सोसाइटी कहीं भी इसके बारे में बात कर सकते हैं. आपको कुछ अलग महसूस नहीं होगा.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे