बिहार के इस मंदिर में मत्था टेकने पर कुंवारों को मिलता है मनपसंद जीवन साथी, जानें इतिहास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पूर्वी चंपारण. मोतिहारी का नरसिंह बाबा मठ अपने आध्यात्मिक एवं धार्मिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है. यहां मुख्य रूप से साक्षात देवता के रूप में हनुमान जी की पूजा की जाती है. सैकड़ों की संख्या में लोग प्रतिदिन यहां भगवान के दर्शन करने के साथ-साथ हवन एवं ध्यान करने के लिए आते हैं. साथ ही यहां के आध्यात्मिक वातावरण का लाभ उठाते हैं. मठ से जुड़े अधिवक्ता मुरारी पांडे कहते हैं कि नरसिंह बाबा मठ की यही खासियत है कि यहां आने वाला जो कोई कुंवारा लड़का-लड़की हनुमान जी से मनोयोग से मन्नत मांगता है, कुछ ही दिनों में उसकी शादी सेट हो जाती है.

अंग्रेज अफसर भी हो गए थे बाबा के मुरीद
बताया जाता है कि मठ के संस्थापक नरसिंह मिश्र उर्फ नरसिंह बाबा मूल रूप से पूर्वी चंपारण जिले के चटिया गांव के रहने वाले थे. वह अंग्रेज सरकार में ओल्ड कोर्ट कैंपस में ट्रेजरी ऑफिस में गार्ड थे. लेकिन उनका मन सदैव भगवान के चिंतन में ही लगा रहता था.बाबा के नाती अधिवक्ता मुरारी पांडे कहते हैं कि उनके नाना शुरू से ही आध्यात्मिक चित्तवृत्ति के व्यक्ति थे. नौकरी के दौरान ही उन्होंने मठ की स्थापना की थी. श्रीपांडे कहते हैं कि बाबा के सहकर्मी उनकी शिकायत किया करते थे, लेकिन जांच में सबकुछ ठीक निकला. इसके बाद अंग्रेज अफसर भी बाबा के मुरीद हो गए.

चंपा का पौधा अशोका में बदल गया
उनके नाती कहते हैं कि नरसिंह बाबा के दो शिष्य जगदंबा सिंह एवं रामदेनी सिंह थे. जगदंबा सिंह पौधा लगवा रहे थे. इसी दौरान नरसिंह बाबा पूजा करके वहां पहुंचे. उन्होंने जगदंबा सिंह से पूछा कि आपने यह क्या लगवा दिया है. इसपर जगदंबा सिंह ने जवाब दिया कि माली ने स्वर्ण चंपा का पौधा लाकर दिया है, वही लगाए हैं. इस पर नरसिंह बाबा ने कहा कि यहां अशोका का पौधा लगाना था, हालांकि तुम स्वर्ण चंपा लगा दिए हो तो रहने दो. उनके नाती का कहना है कि भविष्य में वही चंपा का पौधा अशोका के पेड़ में बदल गया.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 10:14 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे