Kanpur Nagar Nigam Chunav 2023 Live: कानपुर में महापौर प्रत्याशियों के रुझान—
पहले चरण में भाजपा आगे.
राउंड वनः कांग्रेस- आशनी अवस्थी को 2723 वोट मिले.
सपा की वंदना बाजपेई को 2454 वोट मिले.
बीजेपी की प्रमिला पांडे को 3695 वोट मिले.
बीएसपी की अर्चना निषाद को 1482 वोट मिले.
Kanpur Nagar Nigam Chunav 2023 Live: कानपुर भाजपा को मेयर चुनाव में बढ़त, महापौर के लिए बीजेपी प्रत्याशी प्रमिला पांडे 4930 आगे चल रही हैं. सपा की वंदना बाजपाई दूसरे नंबर पर हैं. उन्हें अब तक 3568 वोट मिले हैं.
Kanpur Nagar Nigam Chunav 2023 Live: कानपुर नगर निगम कानपुर कुल 110 वार्डों में भाजपा को 21, सपा 12, कांग्रेस 2 औऱ निर्दलीय 8 सीटों रपर आगे.
आपके शहर से (कानपुर)

CBSE 12th Result 2023 : आरुषि सेठ बनी 12वीं की टॉपर, दादी की प्रेरणा से बनना चाहती हैं आईएएस

Kanpur News: पढ़ाई के लिए अब नहीं लगाने पड़ेंगे लाइब्रेरी के चक्कर, फोन पर मिलेगा पठन-पाठन का मैटर

पैसा…पैसा… इनकम टैक्स को मिला इतना रुपया, गिनने में लग गए 24 घंटे, बिजनेस था कटे-फटे नोट बदलने का

20 साल से MBBS कर रहा है ये शख्स, न खुद हो पाया पास, न अब तक छोड़ी सीट

UP Nikay Chunav: प्रदेश में फिसड्डी रहा कानपुर नगर निगम, सिर्फ इतने प्रतिशत मतदान

UP Nikay Chunav 2023: कानपुर में 22 लाख मतदाता करेंगे वोट की चोट, आज से 3 दिन रहेगा रूट डायवर्जन

सिर पर सवार हुआ ऐसा खून कि पत्नी की नाक काटी, बेटी का गला घोंटा, फिर खुद भी दे दी जान

UP Nagar Nigam Chunav Exit Poll: एग्जिट पोल में 10 सीटों पर बीजेपी की जीत, 5 पर कांटे की टक्कर, जानें SP-BSP का हाल

Viral Video: जमीन से उड़ी कार अटकी बाइक पर! देखें पापा की परी का कारनामा

Kanpur Crime News : लूट का विरोध करने पर ने व्यापारी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों का नहीं मिल सुराग, जांच जारी
भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रमिला पांडे ने रिकॉर्ड मतों से जीत का किया दावा कहा-अपनी जीत को बताया मोदी जी और योगी जी की जीत. दावा-पिछले चुनाव के अपेक्षा 2 गुना मिलेंगे मत
Kanpur Nagar Nigam Chunav 2023 Live: पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है. शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिली है.
Kanpur Nagar Nigam Chunav 2023 Live: कानपुर देहातः नगर पंचायत और नगर पालिका में 4 राउंड होगी गिनती, 2 नगर पालिका और 11 नगर पंचायत में 4 राउंड होगी गिनती. 61 टेबल लगाई गई हैं मतगणना के लिए, 750 मतगणना कर्मी लगाय गए है जो मतगणना करेंगे,16 थानों के प्रभारी 1000 सुरक्षा कर्मी और 750 कर्मियों की लगी है ड्यूटी. 146 प्रत्यशी अध्यक्ष ओर 1060 प्रत्याशी सदस्य के पद के लिए हैं दावेदारी. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही मतगणना.
Kanpur Nagar Nigam Chunav 2023 Live: महापौर और पार्षदों के मतों की गणना के लिए लगाई गई 160 टेबल, महापौर और पार्षद प्रत्याशी अपनी-अपनी टेबलो में पहुंचे, सबसे पहले शुरू हुई पोस्टल बैलट की गणना, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कानपुर में शुरू हुई मतगणना.
Kanpur Nagar Nigam Chunav 2023 Live: उत्तर प्रदेश में दो चरणों में हुए निकाय चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित किए जा रहे हैं. सुबह आठ बजे से रुझान आने लगे हैं. कानपुर में भी प्रदेश की प्रमुख पार्टियों में कांटे की टक्कर है. लेकिन कानपुर में BJP मजबूत स्थिति में है. कानपुर में बीजेपी की प्रमिला पांडेय एक बार फिर वापसी कर सकते हैं. जबकि सपा दूसरे नंबर पर जाती दिख रही है. निकाय चुनाव के बाद कानपुर की गल्ला मंडी में बने स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी गई थी, जि न्हें अब खोला गया है.
कानपुर में मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा में ना कोई चूक हो, इसको लेकर पीएसी पुलिस अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है. सुबह की पहली किरण के साथ मतगणना स्थल पर मतगणना शुरू हो जाएगी और कानपुर के 110 वार्ड नगर पालिका के नतीजे आना शुरू हो .जाएंगे सभी प्रत्याशियों के दिल की धड़कन तेज हो गईं हैं. कानपुर में मेयर के चुनाव के लिए कांग्रेस, भाजपा, बसपा और समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं. भाजपा की तरफ से प्रमिला पांडेय, समाजवादी पार्टी की तरफ से वंदना बाजपेयी, बसपा की ओर से अर्चना निषाद और कांग्रेस के आशनी अवस्थी मैदान में हैं.
नगर निकाय चुनाव के नतीजे
उत्तर प्रदेशभर में 353 मतगणना केंद्रों बनाए गए हैं. सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी. बता दें कि यूपी में पहले चरण के 37 जिलों में 52 फीसदी मतदान हुआ था. इसके बाद दूसरे चरण के 38 जिलों में 53 फीसदी लोगों ने वोट डाला था. प्रदेशभर में 17 मेयर और 1420 पार्षदों के लिए चुनावी नतीजे आएंगे. कुल 4 करोड़ 32 लाख 38 हजार 891 लोगों ने निकाय चुनाव में मताधिकार का प्रयोग किया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Akhilesh yadav, CM Yogi Aditya Nath, UP Nagar Nikay Chunav
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 06:27 IST








