बैंक अकाउंट से लिंक है Aadhaar? हो जाएं अलर्ट, हैकर्स बायोमेट्रिक्स से खाली कर रहे खाता, एक्सपर्ट भी हुए हैरान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

आधार कार्ड से जानकारी चुराकर ठगी की गई है.
इस घटना को देख साइबर एक्सपर्ट भी हैरान रह गए हैं.
बायोमेट्रिक्स का इस्तेमाल बैंक अकाउंट किया खाली.

नई दिल्ली. चोरी के डर से लोगों ने घरों में पैसे-गहनें आदि कीमती चीजों को घरों में रखना बंद कर दिया. जिसके कारण चोरों के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गयी. तेजी से स्मार्ट होते सिस्टम में अपराधी भी नए तरीके से क्राइम को अंजाम देने. बैंक खाते में जमा पैसा हो या आपकी पर्सनल डीटेल्स. इनकी जानकारी हासिल कर फ्रॉड लोगों के बैंक खाते से ही पैसा चुराने लगे. आज कल तो ठग आधार कार्ड से फिंगरप्रिंट तक चुरा लोगों के खातों में सेंध लगा रहे हैं. भोले-भाले लोगों का तो अब बैंक में पैसा रखना भी सेफ नहीं रहा.

क्या आपने ऐसी कहानी सुनी है जहां कोई घर पर बैठा हो और किसी के साथ ओटीपी या निजी जानकारी शेयर न की हो और फिर भी उसके खाते से पूरे पैसे सफाचट हो गए हों.

आधार कार्ड से जानकारी चुराकर इस तरह की ठगी की गई है. इस घटना को देख साइबर एक्सपर्ट भी हैरान रह गए हैं. इस पूरी घटना से जो बात सामने आई उससे यह विश्वास होता है कि अब किसी की उंगलियों के निशान (बायोमेट्रिक्स) भी सुरक्षित नहीं हैं. आइए जानते हैं कैसे जालसाज ने अपने प्लान को अंजाम दिया?

ये भी पढ़ें: Higher Pension : EPFO ने दिए निर्देश, जारी किया नया सर्कुलर, बताया कैसे होगी ज्यादा पेंशन पर ब्याज की गणना

जानिए कैसे किया पूरा पैसा साफ
एक चौंकाने वाले खुलासे में यह बात सामने आई कि हैकर ने पहले एक महिला के नाम पर एक घर के रजिस्ट्री रिकॉर्ड से अंगूठा और उंगलियों के निशान चुराए और फिर उन बायोमेट्रिक्स का इस्तेमाल कर महिला के पूरे बैंक अकाउंट को ही खाली कर दिया. मामला सुनकर नामुमकिन सा लगता है, लेकिन मशहूर यूट्यूबर पुष्पेंद्र सिंह की मां के साथ ऐसा ही हुआ. अपने यूट्यूब और ट्विटर चैनलों पर पुष्पेंद्र लोगों को पर्सनल फाइनेंस और साइबर क्राइम पर सलाह देते हैं.

इस पूरी घटना को पुष्पेंद्र ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. पुष्पेंद्र पिछले महीने फरीदाबाद में पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा में अपनी मां की पासबुक में एंट्री कराने गया था. लेकिन एंट्री करने के बाद जो सामने आया उसने उनके होश उड़ा दिए. खाते में जीरो बैलेंस था. उसने घटना की जानकारी बैंक मैनेजर को दी. पुष्पेंद्र हैरान था, उसने तुरंत अपनी मां को फोन किया और बताया कि उसके खाते में एक पैसा भी नहीं है.

मां ने कहा कि उसने कभी पैसे नहीं निकाले, उसका खाता कैसे खाली हो सकता था? पुष्पेंद्र अपने घर वापस आया और अपनी मां के साथ बैंक गया और फिर से बैंक मैनेजर को सारा मामला बताया. जांच करने पर पता चला कि बिहार के एक व्यक्ति ने आधार कार्ड के डेटा से लिए गए फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल कर खाते से पैसे निकाले थे.

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
पुष्पेंद्र अभी भी सदमे में था क्योंकि उसने प्रबंधक को बताया कि उसकी मां ने किसी के साथ कोई ओटीपी या आधार कार्ड विवरण साझा नहीं किया. पूरे मामले को जानने के बाद, बैंक प्रबंधक ने खुलासा किया कि उनके सामने ये पहला मामला नहीं था, इसी तरह के और भी कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, जहां हैकर्स ने प्लॉट/फ्लैट रजिस्ट्री रिकॉर्ड से फिंगर प्रिंट कॉपी/क्लोन किया और बायोमेट्रिक विवरण का उपयोग करके ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया.

Tags: Bank responsible order in cyber fraud, Business news in hindi, Cyber Fraud, Cyber Knowledge

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे