
हाइलाइट्स
मंत्री बी. श्रीरामुलु ने मोलकालमुरु विधानसभा सीट से जीता था पिछला चुनाव
कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने को बीजेपी ने बदला श्रीरामुलु का चुनाव क्षेत्र
बी श्रीरामुलु वाल्मीकि समुदाय के एक प्रभावशाली नेता
LIVE Bellary Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा (Karnataka Assembly Election 2023) की बेल्लारी (एसटी सुरक्षित) (Bellary Assembly) सीट काफी चर्चा में है. भाजपा ने इस सीट पर कांग्रेस के विजय रथ को रोकने के लिए सीटिंग विधायक बी. नागेंद्र (B. Nagendra) के खिलाफ परिवहन मंत्री बी श्रीरामुलु (B Sriramulu) को चुनावी मैदान में उतारा है. कांग्रेस और भाजपा (BJP) के बीच मुकाबला बेहद की कड़ा माना जा रहा है. 10 मई को हुए मतदान की मतगणना शुरू हो गई है और थोड़ी देर में सीट पर चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे. बी. श्रीरामुलु ने 2018 का चुनाव मोलकालमुरु विधानसभा सीट से जीता था.
बताते चलें कि कर्नाटक के परिवहन मंत्री बी श्रीरामुलु वाल्मीकि समुदाय के एक प्रभावशाली नेता और बेल्लारी के प्रभारी मंत्री हैं. उनका दावा है कि बीजेपी कल्याण कर्नाटक क्षेत्र में 30 से अधिक सीटें जीतेगी. कल्याण कर्नाटक क्षेत्र में 41 विधानसभा क्षेत्र हैं. इस क्षेत्र में 7 जिले हैं जिसमें कलबुर्गी, बीदर, यादगीर, रायचूर, कोप्पल, बेल्लारी और विजयनगर जिले शामिल हैं. श्रीरामुलु का दावा है कि भाजपा बेल्लारी और विजयनगर जिलों की सभी 10 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी. श्रीरामुलु के दोस्त और खनन कारोबारी जनार्दन रेड्डी की पार्टी कल्याण राज्य प्रगति पक्ष (केआरपीपी) भी राज्य में चुनावी ताल ठोके हुए है.
साल 2018 में कांग्रेस के बी नागेंद्र को 79,186 (49) वोट हासिल हुए थे जबकि भाजपा के सन्ना पाकीरप्पा को भी 76,507 (47) मत प्राप्त हुए थे. कांग्रेस के नागेंद्र ने बीजेपी के पाकीरप्पा को 2,679 मतों से शिकस्त दे दी थी. तीसरे नंबर पर जेडीएस के डी रमेश को 3,212 वोट मिले थे. इस सीट से बीजेपी के बी. श्रीरामुलु ने 2004 का चुनाव जीता था. आम आदमी पार्टी ने जलियाल रूद्राप्पा (JALIYAL RUDRAPPA) और बसपा ने नयाकार कृष्णाप्पा (NAYAKAR KRISHNAPPA) को भी इस सीट से उतारा है.
कर्नाटक में कुल वोटर्स की संख्या 5.24 करोड़ से ज्यादा
कर्नाटक में वोटरों की संख्या की बात करें तो इस बार कुल 5,24,11,557 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. इनमें पुरूष मतदाता 2,63,32,445 और महिला मतदाता 2,60,26,752 हैं. वहीं थर्ड जेंडर की संख्या 4,751, सर्विस वोटर 47,609, पहली बार वोट करने वाले 9,58,806 मतदाता, और 80 की उम्र पार कर चुके कुल 12,15,142 मतदाता हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Assembly election, Karnataka Assembly Election 2023, Karnataka Assembly Elections
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 09:12 IST








