
वाराणसी. यूपी नगर निकाय चुनाव का परिणाम (UP Nagar Nigam Chunav Result) आज सामने आने वाला है. वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश की 353 काउंटिंग स्थलों पर मतगणना शुरू हो गयी है. मिली जानकारी के अनुसार सुबह 8:00 बजे से प्रदेश भर में मतगणना कार्य शुरू शुरू हो गया. अब धीरे-धीरे रुझान भी सामने आने लगे हैं. वहीं इससे पहले राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है. आयोग के मुताबिक 24 घंटे के भीतर परिणाम आने की पूरी संभावना है.
हालांकि जहां पर मेयर और पार्षदों के चुनाव ईवीएम से हुए हैं वहां पर देर शाम तक फैसले आने की उम्मीद है. जबकि जहां बैलट पेपर के जरिए मतगणना हुई है वहां देर रात 12:00 बजे तक या अगले दिन सुबह नतीजे आने की संभावना है. हर चक्र की मतगणना के बाद स्पीकर के ज़रिये मतगणना की पूरी जानकारी अनाउंस किया जाएगा.
नगर निकाय चुनाव से जुड़ी अहम जानकारियां
प्रदेश में 353 मतगणना केंद्रों पर होगी वोटो की गिनती
राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना की सभी तैयारियों को किया पूरा
सभी RO को मतगणना संबंधी जरूरी दिशा निर्देश दिये गए
सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
एक मतपेटी में लगभग 2400 वोट
लगभग 5 बूथ पर लगेगी 1 टेबल
नगर पंचायत अध्यक्ष के लिये सफेद रंग का बैलेट पेपर
नगर पालिका अध्यक्ष के लिये हरे रंग का बैलेट पेपर
पालिका और पंचायत के सदस्यों के लिये गुलाबी बैलेट पेपर
पहले चरण के 37 जिलों में हुआ 52 फीसदी मतदान
दूसरे चरण के 38 जिलों में 53 फीसदी हुआ मतदान
17 मेयर और 1420 पार्षदों के लिये आएंगे नतीजे
199 नगर पालिका अध्यक्ष और 5327 सदस्य पदों के आएंगे नतीजे
544 नगर पंचायत अध्यक्ष और 7177 सदस्य पदों के आंगे नतीजे
4 करोड़ 32 लाख 38 हजार 891 लोगों ने किये अपने मताधिकार का प्रयोग








