मेरठ. यूपी नगर निकाय चुनाव का परिणाम (UP Nagar Nigam Chunav Result) अब से थोड़ी देर बाद जारी होगा. मेरठ समेत उत्तर प्रदेश की 353 काउंटिंग स्थलों पर अब से थोड़ी देर बाद मतगणना होगी. मिली जानकारी के अनुसार सुबह 8:00 बजे से प्रदेश भर में मतगणना कार्य शुरू शुरू हो जाएगा. मेरठ में कड़ा मुकाबला दिखाई दे रहा है, यहां SP उम्मीदवार सीमा प्रधान की जीत संभव है.
राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है. आयोग के मुताबिक 24 घंटे के भीतर परिणाम आने की पूरी संभावना है.हालांकि जहां पर मेयर और पार्षदों के चुनाव ईवीएम से हुए हैं वहां पर देर शाम तक फैसले आने की उम्मीद है. जबकि जहां बैलट पेपर के जरिए मतगणना हुई है वहां देर रात 12:00 बजे तक या अगले दिन सुबह नतीजे आने की संभावना है. हर चक्र की मतगणना के बाद स्पीकर के ज़रिये मतगणना की पूरी जानकारी अनाउंस किया जाएगा.
नगर निकाय चुनाव से जुड़ी अहम जानकारियां
प्रदेश में 353 मतगणना केंद्रों पर होगी वोटो की गिनती
राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना की सभी तैयारियों को किया पूरा
सभी RO को मतगणना संबंधी जरूरी दिशा निर्देश दिये गए
सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
एक मतपेटी में लगभग 2400 वोट
लगभग 5 बूथ पर लगेगी 1 टेबल
नगर पंचायत अध्यक्ष के लिये सफेद रंग का बैलेट पेपर
नगर पालिका अध्यक्ष के लिये हरे रंग का बैलेट पेपर
पालिका और पंचायत के सदस्यों के लिये गुलाबी बैलेट पेपर
पहले चरण के 37 जिलों में हुआ 52 फीसदी मतदान
दूसरे चरण के 38 जिलों में 53 फीसदी हुआ मतदान
17 मेयर और 1420 पार्षदों के लिये आएंगे नतीजे
199 नगर पालिका अध्यक्ष और 5327 सदस्य पदों के आएंगे नतीजे
544 नगर पंचायत अध्यक्ष और 7177 सदस्य पदों के आंगे नतीजे
4 करोड़ 32 लाख 38 हजार 891 लोगों ने किये अपने मताधिकार का प्रयोग
आपके शहर से (मेरठ)

Gold-Silver Price Today: मेरठ में सोने के दाम में आया फिर उछाल, चांदी में आई गिरावट, जानें आज के भाव

Gold-Silver Price Today: मेरठ में सोने और चांदी की कीमत ने फिर पकड़ी रफ्तार, आज हुआ इतना इजाफ़ा

Meerut News : आर्टिफिशियल डिजाइनिंग कोर्स में महिलाएं कर सकती हैं स्वरोजगार, मुफ्त में मिलेगा प्रशिक्षण

UP Nagar Nigam Chunav Exit Poll: एग्जिट पोल में 10 सीटों पर बीजेपी की जीत, 5 पर कांटे की टक्कर, जानें SP-BSP का हाल

Meerut News: सीसीएसयू के स्टूडेंट्स को गर्मी से मिलेगी राहत, अब AC लाइब्रेरी में कर सकेंगे पढ़ाई

1971 के युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाने वाला टी-55 टैंक मेरठ कॉलेज में हुआ स्थापित, युवा ले सकेंगे प्रेरणा

UP Nikay Chunav 2023: कहीं सपा नेता को पोलिंग बूथ पर गिरा-गिराकर का पीटा, तो कहीं रोने लगी उम्मीदवार

UP Nikay Chunav : क्या है नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और पंचायत में अंतर

Gold-Silver Price Today: मेरठ में 4 दिन बाद सोने और चांदी के दाम में फिर आया उछाल, जानें आज के भाव

Stress Free Life: अगर जूझ रहे हैं तनाव की समस्या से.. तो मेरठ में यहां काउंसलिंग से होगा नि:शुल्क समाधान
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Meerut news, UP election results, UP news
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 07:50 IST








