Mathura UP Nagar Nigam Chunav 2023 Live Update Mayor ward commissioner chunav parinaam

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मथुरा. उत्‍तर प्रदेश का मथुरा देश के बड़े तीर्थस्‍थलों में से एक है. इसे धर्मनगरी और भगवान कृष्‍ण की नगरी के रूप में भी जाना जाता है. यहां हर साल लाखों की तादाद में श्रद्धालु दर्शन-पूजन करने के लिए आते हैं, ऐसे में शहर में आधारभूत सुविधाओं का विस्‍तार अतिआवश्‍यक होता है. विकास के चक्र को और रफ्तार देने के लिए हाल में ही नगर निकाय का चुनाव संपन्‍न हुआ. चुनाव में जीतकर आने वाले प्रत्‍याशी नगर के चहुमुखी विकास की प्रक्रिया हो आगे बढ़ाएंगे. ऐसे में लोगों को निकाय चुनाव परिणाम का बेसब्री से इंतजार है.

उत्‍तर के मथुरा नगर निगम पर सबकी नजरें टिकी हैं. पिछली बार के चुनाव में यहां से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बड़ी जीत दर्ज की थी. इस बार के चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) और बीएसपी ने भी पूरा जोर लगाया है, ऐसे में मुकाबला त्रिकोणीय है. भाजपा, सपा और बसपा ने चुनाव में कड़ी मेहनत की ताकि उनका प्रत्‍याशी विजय पताका लहरा सके. साल 2017 में मथुरा वृंदावन नगर निगम पहली बार अस्तित्व में आया था. यहां करीब साढ़े 7 लाख वोटर हैं. मथुरा नगर निगम के चुनाव में इस बार मेयर पद पर कुल 8 उम्मीदवारों ने अपना भाग्‍य आजमाया है. बीजेपी के विनोद अग्रवाल, समाजवादी पार्टी के तुलसीराम शर्मा और बीएसपी के राजा मोहतासिम अहमद के बीच तगड़ी टक्कर मानी जा रही है.

मथुरा नगर निगम के मेयर पद के लिए कुल 8 प्रत्याशियों में मुकबला है लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी और बीएसपी के बीच माना जा रहा है. हालांकि, सपा भी एक बहुत बड़ा फैक्‍टर है. सपा प्रत्‍याशी ने इस बार के नगर निकाय चुनाव में एड़ी-चोटी का जोर लगाया है. ऐसे में भाजपा और बसपा के साथ ही सपा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

Tags: Mathura news, UP election results, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे