
UP Nagar Nikay Chunav Result 2023 Live News Update: उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के नतीजे आज जारी होंगे. शुरुआती दौर में रुझान आने शुरू होंगे. इसके कुछ समय बाद चुनावी नतीजे धीरे-धीरे स्पष्ट होते जाएंगे. प्रदेश में कुल 760 नगर निकायों के नतीजे थोड़ी देर में आने शुरू हो जाएंगे. 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत के चुनावी नतीजे आने वाले हैं. 17 नगर निगमों पर मेयर पद के नतीजे को लेकर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं.
बता दें कि इस बार कुल 17 नगर निगमों में से लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद को सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया. वहीं शाहजहांपुर और फिरोजाबाद में ओबीसी महिला के लिए सीट आरक्षित थी. जबकि आदरा को एससी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया.
साल 2017 के नगर निकाय चुनाव में कुल 16 नगर निगम थे. इनमें लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, सहारनपुर, झांसी, गोरखपुर, प्रयागराज, गाजियाबाद, शाहजहांपुर, बरेली, कानपुर और अयोध्या की मेयर सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी. जबकि अलीगढ़ और मेरठ में बसपा के मेयर ने जीत दर्ज की थी. वहीं इस बार शाहजहांपुर जिले को पहली मेयर मिलने वाली है.








