PHOTOS: बागेश्वर बाबा होटल मौर्या के इस स्पेशल सुइट में करेंगे विश्राम, हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा रूम, अलग किचन की होगी व्यवस्था

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के आगमन को लेकर पटना के मशहूर होटल मौर्या में विशेष तैयारी की गयी है. पंडित धीरेंद्र शास्त्री के लिए होटल मौर्या में स्पेशल सुइट बुक किया गया है, जिसमें एक बेडरूम के साथ-साथ एक दूसरा कमरा भी है, जहां धीरेंद्र शास्त्री लोगों से मिलेंगे. होटल मौर्या के एग्जीक्यूटिव  डायरेक्टर बीडी सिंह ने बताया कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री पहली बार बिहार आ रहे हैं. ऐसे में उनके आगमन को लेकर होटल मौर्या में भी उनके लिए खास इंतजाम किए गए हैं.

धीरेंद्र शास्त्री 13 मई से 17 मई तक नौबतपुर के तरेत मठ में शाम 4 बजे से 7 बजे तक हनुमंत कथा का पाठ करेंगे बाकी समय होटल मौर्या में वो रुकने वाले हैं. ऐसे में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के लिए होटल मौर्या में खास इंतजाम किए गए हैं. पंडित धर्मेंद्र शास्त्री के लिए होटल का सबसे बेस्ट रूम तैयार किया गया है. पंडित धीरेंद्र शास्त्री होटल मौर्या के जिस सुइट में रुकेंगे, उसमें 2 रूम है. एक रूम में बेड लगाया गया हैं जहां बाबा आराम करेंगे जबकि दूसरे रूम में बैठने की बातचीत करने की पूरी व्यवस्था है. होटल मौर्या के जिस रूम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री रुकेंगे उस पूरे फ्लोर को बुक कर दिया जाएगा ताकि कोई और उस फ्लोर पर ना जा सके. इसके साथ ही होटल सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पंडित धीरेंद्र शास्त्री के लिए होटल मौर्या में कुछ और खास इंतजाम किए जा रहे हैं. दरअसल उनके दरबार लगाने के लिए एक हॉल भी तैयार किया जा रहा है जहां वो अपना दरबार लगा सकेंगे. साथ ही साथ होटल मौर्या में उनके लिए अलग से एक किचन की व्यवस्था भी की गई हैं, क्योंकि उनकी तरफ से डिमांड किया गया है पंडित धीरेंद्र शास्त्री के लिए उनके साथ आए लोग ही खाना बनाएंगे जिसके लिए होटल मौर्या के कैंटीन में अलग से किचन तैयार किया गया हैं जहां बाबा के लिए खाना बनाया जाएगा. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 5 दिनों के लिए राजधानी पटना आ रहे हैं, जहां वह नौबतपुर के तरेत मठ में हनुमंत कथा का पाठ करेंगे. उनके आने की लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली गई.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे