
CUET PG 2023: संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा, पोस्ट ग्रेजुएशन, CUET PG 2023 परीक्षा के लिए रिकॉर्ड संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. गौरतलब है कि पिछले साल सीयूईटी पीजी के लिए तकरीबन 3.75 लाख अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया था. वहीं इस साल इसकी संख्या में बड़ा इजाफा देखा गया. रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल तकरीबन 5 लाख आवेदन सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए प्राप्त हुए हैं.
गौरतलब है कि इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न केन्द्रीय एवं राज्यीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश दिया जाता है. केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए इसी परीक्षा के माध्यम से एडमिशन कराया जाना अनिवार्य है. इसके अलावा 46 स्टेट यूनिवर्सिटी, 101 प्राइवेट यूनिवर्सिटी एवं 10 सरकारी सहायता प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थान भी इस परीक्षा से जुड़े हैं.
अब करें यह काम
बता दें कि सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए कल यानी 13 मई से ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की विंडो ओपन हो रही है. ऐसे में उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म चेक कर लें और किसी प्रकार की गलती पाए जाने पर उसे जल्द से जल्द सुधार लें. अन्यथा बाद में गलती पकड़ में आने पर उनका आवेदन रद्द भी हो सकता है.
ये भी पढ़ें-
IIT Madras: JEE Main के बिना भी IIT में पढ़ने का सपना होगा साकार, बस पास करनी होगी ये परीक्षा, जानें डिटेल
IAS Officer: इन खूबियों के बिना नहीं बन पाएंगे IAS, सरकारी नौकरी मिलने के बाद भी रहेंगे परेशान
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Admission, Education, University
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 17:29 IST








