CBSE 12th Result 2023: सीबीएसई ने जारी किया 12 वीं का रिजल्ट, भोपाल रीजन के 83.54 प्रतिशत छात्र हुए पास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदित्य तिवारी/भोपाल : आज केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12 वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिसके बाद छात्र लगातार अपने रिजल्ट को देखने की कोशिश कर रहे हैं, हालांकि वेबसाइट का सर्वर धीमे होने की वजह से छात्रों के साथ ही अभिभावकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कक्षा 12वीं में 87.3% छात्र पास हुए हैं. छात्राओं का रिजल्ट छात्रों से बेहतर रहा है, लड़कों का रिजल्ट 84.67% रहा तो वहीं लड़कियों का रिजल्ट 90.68% रहा.

आपको बता दें इस वर्ष कक्षा 10 वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 21 मार्च तक में आयोजित की गई थी. वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 5 मार्च तक हुई थी. परीक्षाओं में कुल 38,83,710 परीक्षार्थी बैठे थे, जिसमें 21,86,940 विद्यार्थी कक्षा दसवीं में पढ़ने वाले थे तो वही 16,96,770 विद्यार्थी कक्षा बारहवीं के थे.

राष्ट्रीय औसत से कम रहा भोपाल का रिजल्ट
भोपाल रीजन के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि इस बार का रिजल्ट शानदार रहा है. भोपाल रीजन के 83.54% विद्यार्थी पास हुए जोकि बेहतरीन नंबर है. रिजल्ट के बाद छात्र-छात्राएं और अभिभावकों के चेहरे में खुशियां साफ झलक रही है. कक्षा बारहवीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं. रिजल्ट देखने के साथ ही आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं. प्लेस्टोर से भारत सरकार का उमंग एप्लीकेशन डाउनलोड करके भी रिजल्ट आसानी से देखा जा सकता है, हालांकि भारी संख्या में छात्र-छात्राओं के रिजल्ट देखने की वजह से वेबसाइट सही ढंग से काम नहीं कर रहा है

आपके शहर से (भोपाल)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

एसएमएस के जरिए देख सकते है रिजल्ट
आपको बता दें कि आप एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं . इसके लिए आपको अपने मोबाइल से एक एसएमएस करना होगा। जिसमें टेक्स्ट मैसेज पर जाकर सीबीएसई 12 टाइप करना है और बिना स्पेस कि अपना रोल नंबर लिखना है. इसके बाद इस मैसेज को 7738299899 पर भेज दें. इस मैसेज के बाद आपको रिप्लाई में आपका रिजल्ट भेज दिया जाएगा.

Tags: Bhopal news, Madhya pradesh news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे