Amazon, Flipkart और Snapdeal को CCPA के कड़े आदेश, कहा- मत बेचो सीट बेल्ट से जुड़ी ये डिवाइस, नहीं तो होगी कार्रवाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

आदेश के बाद ई कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म ने हटाए सीट बेल्ट अलार्म रोकने के उपकरण.
जिलाधिकारियों और मुख्य सचिवों को भी पत्र भेज कार्रवाई करने का दिया आदेश.
CCPA ने इस डिवाइस को लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बताया.

नई दिल्ली. अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ई कॉमर्स कंपनियों को उपभोक्ता संरक्षण नियामक (Central Consumer Protection Authority) ने कड़ी चेतावनी दी है. ये चेतावनी सीट बेल्ट का अलार्म बंद करने वाली डिवाइस को बेचने को लेकर दी गई है. ये चेतावनी अमेजन, फ्ल‌िपकार्ट, स्नैपडी, शॉपक्लूज और मीशो को दी गई है. सीसीपीए ने अपने आदेश में कहा कि सीट बेल्ट अलार्म स्टॉपर क्लिप सीट बेल्ट न पहनने की स्थिति में अलार्म को रोकते हैं और इससे यात्रियों की सुरक्षा से समझौता होता है.

सीसीपीए ने अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, शॉपक्लूज और मीशो से कहा है कि वे कार सीट बेल्ट के अलार्म को बंद करने वाले ‘स्टॉपर क्लिप’ और संबंधित कलपुर्जों को अपने ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म से तुरंत और स्‍थाई तौर पर हटा दें. इस आदेश के बाद पांच ई-कॉमर्स कंपनियों ने अपने मंच से 13,118 कार सीट बेल्ट अलार्म स्टॉपर क्लिप हटा दिया है. नियामक ने एक बयान में कहा कि अमेजन ने 8,095 ऐसी क्लिप को हटा दिया है, वहीं फ्लिपकार्ट ने करीब 5,000 क्लिप को हटाया है.

इनको भी दिया आदेश
बेचने पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही सीसीपीए ने इनका निर्माण करने वालों पर भी गाज गिरा दी है. नियामक ने सभी राज्यों के मुख्य सच‌िवों और जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर आदेश दिया है कि ऐसा उपकरण बनाने वालों को तुरंत रोका जाए और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए.

क्या होता है सीट बेल्ट अलार्म स्टॉपर क्लिप
दरअसल अब आ रही सभी गाड़ियों में सुरक्षा के लिहाज से सीट बेल्ट अलार्म दिया जाता है. नियमों के अनुसार गाड़ी के स्टार्ट होने के साथ ही ये अलार्म बजना शुरू हो जाता है जिससे ड्राइवर को ये पता चले कि उन्होंने सीट बेल्ट नहीं लगाई है. सीट बेल्ट लगाते ही ये अलार्म बंद हो जाता है. कुछ लोग नियमों का उल्लंघन करने के लिए सीट बेल्ट अलार्म स्टॉपर क्लिप को लगा लेते हैं. ये सीट बेल्ट के होल्टर में फिट हो जाता है जिससे कार के सेंसर्स सीट बेल्ट न लगने की स्थिति को डिटेक्ट नहीं कर पाते हैं और अलार्म नहीं बजता है.

जुर्माने का प्रावधान
सीट बेल्ट का न लगाना पूरी तरह से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है. सीट बेल्ट लगाए बिना ड्राइव करने पर 500 रुपये से 1 हजार रुपये तक का चालान कट सकता है. इसी के साथ सुरक्षा से खिलवाड़ के चलते ट्रैफिक पुलिस के पास गाड़ी को जब्त करने के भी अधिकार होते हैं.

Tags: Auto News, Car Bike News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे