
नई दिल्ली. राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने पंजाब गैंगस्टर की मोस्टवांटेड लिस्ट जारी कर दी है. ये सभी विदेशों में रहते हुए भारत में अपना गैंग ऑपरेट कर रहे हैं. NIA ने UAPA की धाराओं के तहत इनके खिलाफ कार्रवाई की है. इन गैंगस्टर के ऊपर हत्या, ड्रग स्मगलिंग और विदेशों में बैठकर भारत के खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होना जैसे आरोप हैं. ये लिस्ट कुछ दिनों पहले जारी की गई है. हाल ही में NIA ने गृह मंत्रालय (MHA) को 14 देशों में बैठे 28 गैंगस्टरों की लिस्ट सौंपी थी.
MHA की हरी झंडी मिलने के बाद NIA ने विदेशों में बैठे गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. सूत्र बताते हैं कि आने वाले दिनों में दूसरे गैंगस्टरों पर भी NIA बड़ा एक्शन ले सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 15:33 IST








