
हाइलाइट्स
सही समय पर अलाइनमेंट नहीं करवाने से टायर जल्दी खराब होते हैं.
इसका असर सस्पेंशन पर भी पड़ता है.
अलाइनमेंट हर 5 से 10 हजार किमी. के बीच करवाना चाहिए.
Wheel alignment and balancing : कार की नॉर्मल सर्विस तो सभी करवाते हैं, लेकिन केवल यही कार के लिए काफी नहीं है. नॉर्मल सर्विस में ऐसे कई रिपेयर कवर शामिल नहीं होते हैं, जो जरूरी हैं. इन्हीं में से एक होता है व्हील अलाइनमेंट और बैलेंसिंग. यह सेवाल आपको नॉर्मल सर्विस पैकेज में नहीं मिलती है. आपको इसे अलग से करवाना होता है. ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों को ये नहीं पता होता है कि आखिर व्हील अलाइनमेंट और बैलेंसिंग कब और कितने किलोमीटर कार चलने के बाद करवाना होता है. यदि इसे न करवाया जाए तो नुकसान हो सकता है. तो इस बारे में मालूम होना बेहद जरूरी है. दरअसल. अलाइनमेंट और बैलेंसिंग के बिगड़ने के चलते आपकी कार के टायर, सस्पेंशन और यहां तक कि इंजन पर भी बुरा असर पड़ता है.
हालांकि इसकी सही जानकारी नहीं होने के पीछे लोगों का या कार मालिकों का कोई कसूर नहीं है, क्योंकि कार मैनुअल या सर्विस के साथ अलाइनमेंट और बैलेंसिंग से संबंधित कोई भी जानकारी नहीं मिलती है. अलाइनमेंट और बैलेंसिंग कार की सामान्य सर्विस से अलग होता है. अब ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आखिर कार का व्हील अलाइनमेंट कब करवाना होता है और इसके आउट होने यानि खराब होने के क्या लक्षण होते हैं.
यह भी पढ़ें : 6 एयरबैग वाली इंडिया की सबसे सस्ती कार, कम कीमत में मिलेगी पूरी सेफ्टी
कब करवाएं कार का व्हील अलाइनमेंट
सामान्य तौर पर कार का व्हील अलाइनमेंट और बैलेंसिंग हर 5 हजार किमी. से 10 हजार किमी. के बीच करवाना चाहिए. आसान भाषा में समझें तो हर सर्विस के साथ ही कार का व्हील अलाइनमेंट और बैलेंसिंग करवाना जरूरी होता है. लेकिन आप अगर लंबी दूरियों तक सफर करते हैं और जिन रास्तों पर आप गाड़ी चलाते हैं वे कच्चे या फिर गड्ढों से भरे हुए हैं तो व्हील अलाइनमेंट आम 3 से 5 हजार किमी. में ही करवाएं.
कैसे लक्षण दिखने लगते हैं..
- स्टीयरिंग पर वाइब्रेशन का महसूस होना.
- कार का एक तरफ ज्यादा झुकाव होना.
- 60 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार के ऊपर स्टीयरिंग का कांपना.
- टायरों का एक तरफ से घिसना.
क्या होते हैं नुकसान
समय पर व्हील अलाइनमेंट न करवाने के कई नुकसान होते हैं. सबसे बड़ा नुकसान टायरों का जल्दी ही खराब हो जाना होता है. वहीं लंबे समय तक बैलेंसिंग और अलाइनमेंट नहीं करवाने से कार के सस्पेंशन पर भी असर पड़ता है और धीरे-धीरे शॉकर, टाईरॉड एंड के साथ ही एक्सल भी खराब हो जाता है. वहीं लगातार गाड़ी के एक तरफ जाने के चलते इंजन पर भी इसका लोड पड़ता है. इसलिए जरूरी है कि समय पर व्हील अलाइनमेंट करवा कर इन खर्चों और मुश्किलों से बचा जाए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Auto News, Car Bike News
FIRST PUBLISHED : May 04, 2023, 06:30 IST








