VIDEO : युजवेंद्र चहल से बोले यशस्‍वी जायसवाल,’आप प्‍यार वाला गुस्‍सा करते हैं’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. आईपीएल-2023 में गुरुवार का दिन राजस्‍थान रॉयल्‍स (Rajasthan Royals) के यशस्‍वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) का रहा.इन दोनों ने जबर्दस्‍त प्रदर्शन करते हुए आरआर की टीम को कोलकाता नाइटराइडर्स (RR vs KKR) के खिलाफ 9 विकेट की आसान जीत दिला दी. इस जीत के साथ राजस्‍थान ने प्‍लेऑफ में प्रवेश की अपनी संभावनाएं बेहद मजबूत बना ली है. मैच में जहां चहल चार विकेट लेकर मौजूदा सीजन में 21 विकेट के साथ पर्पल कैप की रेस में टॉप पर पहुंचे, वहीं यशस्‍वी ने 48 गेंदों पर नाबाद 98 रन (12 चौके, पांच छक्‍के) बनाए. इससे पहले महज 13 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर उन्‍होंने IPL की अब तक की सबसे तेज 50 भी अपने नाम की.

विराट और राहुल ने यशस्‍वी की तारीफ में किए ट्वीट
जीत के बाद आईपीएल ने मैच के दोनों स्‍टार प्‍लेयर यशस्‍वी और चहल की बातचीत का वीडियो ट्वीट किया है. चहल की ओर से इस पारी के बारे में पूछे जाने पर बाएं हाथ के बैटर यशस्‍वी ने कहा, ‘बैटिंग में मजा आ रहा था. पहले ओवर से ही इंटेंट काफी अच्‍छा था.’ विराट कोहली और केएल राहुल जैसे बड़े प्‍लेयर्स की ओर से तारीफ के ट्वीट पर इस ओपनर ने कहा, ‘बहुत ही अच्‍छा लगता है. मैं आपके सहयोग के लिए धन्‍यवाद कहना चाहता हूं.जिस तरह से आप लोगों ने मदद के लिए पहुंचने पर मेरा मार्गदर्शन किया, वह शानदार था.’

Tags: IPL 2023, Rajasthan Royals, Yashasvi Jaiswal, Yuzvendra Chahal

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे