VIDEO: पेट्रोल नहीं, बीयर से चलती है यह बाइक, 240KMPH की रफ्तार से हवा से करती है बात, शख्स ने किया कमाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

पहले भी रॉकेट-संचालित शौचालय और जेट-संचालित कॉफी पॉट का कर चुके इनवेंशन.
कॉइल बीयर को 300 डिग्री तक गर्म करता है, जो फिर नोजल में सुपर-हीट स्टीम बन जाती है.
के. म‍िशेलसन अपने असामान्‍य आव‍िष्‍कारों को लेकर खूब सुर्ख‍ियां बटोरते रहे हैं.

ब्लूमिंगटन, मिनेसोटा: सोशल मीड‍िया पर अकसर आप नए-नए और अनोखे तरीके के इनोवेशन देखते  होंगे. कई बार वाकई हैरान और चौंकाने वाली इनोवेशन सामने आती हैं और बस यही कहते बनता है क‍ि क्‍या ऐसा भी हो सकता है. आज हम आपको ऐसे ही अनोखे इनवेंशन के बारे में बताने जा रहे हैं. अमेर‍िका के एक शख्‍स जोक‍ि अपने असामान्‍य आव‍िष्‍कारों को लेकर सुर्ख‍ियां बटोरते रहे हैं. उनका नवीनतम क्र‍िएशन बीयर से चलने वाली मोटरसाइक‍िल है. इसका अनावरण भी क‍िया है.

के. म‍िशेलसन (Ky Michaelson) के नए आविष्कार में गैस-संचालित इंजन के बजाय एक हीटिंग कॉइल के साथ 14-गैलन केग (14-gallon keg) है. इनके पिछले आविष्कारों में एक रॉकेट-संचालित शौचालय (rocket-powered toilet) और एक जेट-संचालित कॉफी पॉट (jet-powered coffee pot) खूब चर्चा में रहा है. उसने खूब सुर्ख‍ियां भी बटोरी हैं.

के. म‍िशेलसन ने फॉक्स9 को बताया क‍ि कॉइल बीयर को 300 डिग्री तक गर्म करता है, जो फिर नोजल में सुपर-हीट स्टीम बन जाता है जिससे बाइक आगे बढ़ती है. म‍िशेलसन का कहना है क‍ि मुझे वास्‍तव में क्र‍िएट‍िव होना बेहद पसंद है. इस मोटरसाइकिल के बारे में एक बात निश्चित रूप से अलग है. मुझे ऐसा लगता है कि ऐसे काम करने चाह‍िए जो अन्य लोगों ने पहले कभी नहीं किए हों. इसल‍िए मुझे क्र‍िएट‍िविटी  में आनंद आता है.

उन्‍होंने यह भी कहा क‍ि गैस की कीमतें बढ़ रही हैं. उन्‍होंने कहा क‍ि मैं ड्र‍िंक नहीं करता हूं, मैं पीता नहीं हूं. इसल‍िए मैं बीयर को ईंधन के रूप में इस्‍तेमाल करने से बेहतर और कुछ नहीं सोच सकता.

म‍िशेलसन को Rocketman के नाम से भी जाना जाता है. हालांक‍ि बीयर से संचालित होने वाली मोटरसाइक‍िल को सड़क पर नहीं उतारा है. लेकिन बीयर से चलने वाले वाहन ने कुछ स्थानीय कार शो में पहला स्थान प्राप्त किया है. उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल 150 मील प्रति घंटे (240 किमी प्रति घंटे) तक की रफ्तार से चलती है. वह इसकी क्षमताओं का परीक्षण करने के लिए जल्द ही बाइक को ड्रैग स्ट्रिप पर ले जाने वाले हैं. जैसा क‍ि, कुछ प्रदर्शनों के बाद, बाइक शायद उनके घर के संग्रहालय (museum) में सीम‍ित‍ रह जाएगी.

Tags: New Invention, USA, Viral video, Viral video news, World news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे