दिन में भूख लग आई है तो झटपट बनाएं चटपटी भेल पुरी, मिलेगा लाजवाब स्वाद, 10 मिनट में होगी तैयार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

भेल पुरी एक टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स है.
भेल पुरी में सब्जियों का भी यूज कर सकते हैं.

भेल पुरी रेसिपी (Bhel Puri Recipe): भेल पुरी का नाम सुनते ही बहुत से लोगों के मुंह में पानी आने लगता है. चटपटी खट्टी-मीठी भेल पुरी का स्वाद बेहद लावजाब होता है. यही वजह है कि बड़ों के साथ बच्चे भी इसे काफी चाव से खाते हैं. भेल पुरी हमारे यहां का एक फेमस स्ट्रीट फूड है. मुंबइया भेल पुरी तो देशभर में काफी फेमस है. दिन में कभी भूख का एहसास होने लगे और कुछ टेस्टी खाने का मन हो रहा है तो भेल पुरी एक बढ़िया विकल्प हो सकता है. स्वाद से भरपूर भेल पुरी को बनाना भी काफी आसान है. आप भी अगर भेल पुरी खाने का शौक रखते हैं तो हमारी बताई विधि की मदद से बेहद आसानी से भेल पुरी तैयार कर सकते हैं.
भेल पुरी में सब्जियों को डालने से उसका जायका और भी बढ़ जाता है. आपने अगर कभी घर पर भेल पुरी नहीं बनाई है तो हमारी बताई विधि आपके काफी काम आ सकती है. कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर आप टेस्टी मुंबइया स्टाइल भेल पुरी बना सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: रात की बची आलू की सब्जी से बनाएं टेस्टी पराठे, मिलेगा लाजवाब स्वाद, 10 मिनट में हो जाएंगे तैयार

भेल पुरी बनाने के लिए सामग्री
मुरमुरे (परमल) – 4 कप
प्याज बारीक कटी – 1/2 कप
टमाटर बारीक कटे – 1/2 कप (वैकल्पिक)
आलू उबला – 1
हरी चटनी – 1/2 कप
खजूर-इमली चटनी – 3/4 कप
लहसुन चटनी – 2 टेबललस्पून
हरा धनिया – 1/4 कप
हरी मिर्च कटी – 1 टी स्पून
चाट मसाला – 1 डेढ़ टी स्पून
नींबू रस – 2 टी स्पून
कच्चे आम के टुकड़े – 1 टेबलस्पून
क्रश की पापड़ी – 1/2 कप
सेव – 1 कप
तली मसाला चना दाल – 1 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

आपके शहर से (आगरा)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

इसे भी पढ़ें: गुजरात का फेमस घुघरा सैंडिवच करें ट्राई, एक बार खाएंगे तो बार-बार मांगेगे, आसान है रेसिपी

भेल पुरी बनाने की विधि
स्वाद से भरपूर भेल पुरी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें. इसके बाद आलू को उबालें और उसका छिलका उतारकर उसके भी टुकड़े कर लें. पहले से ही हरी चटनी और खजूर-इमली की चटनी को तैयार कर रख लें. अब एक गहरे तले वाला बर्तन लें और उसमें सबसे पहले मुरमुरे (परमल) डालें. इसके बाद इसमें बारीक कटी प्याज, आलू, टमाटर, हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.

सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसमें लहसुन की चटनी, हरी चटनी और खजूर-इमली की चटनी डालकर अच्छी तरह से टॉस करें. चाहें तो एक चम्मच की मदद से इन्हें आपस में अच्छे से मिला सकते हैं. इसके बाद भेल में चाट मसाला, नींबू रस और स्वादानुसार नमक मिक्स कर दें. आखिर में सेव डालकर सभी चीजों को ठीक से मिला लें. अब भेल को सर्विंग प्लेट में डालें और ऊपर से पापड़ी, तली मसाला चना दाल, कच्चे आम के टुकड़े, सेव, हरा धनिया गार्निश कर सर्व करें.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे