Russia-Ukraine War: रूस ने सेना में भर्ती के लिए दिया विज्ञापन, 8 गुना ज्यादा सैलरी की पेशकश, लोगों का लगा तांता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

रूस-यूक्रेन युद्ध अब व्लादिमीर पुतिन के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुका है.
सेना में शामिल होने के एवज में दिया जा रहा भारी भरकम वेतन का प्रस्ताव.
जिस वेतन का प्रस्ताव दिया जा रहा है वह रूस के औसत से 8 गुना ज्यादा है.

नई दिल्ली: जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तो पूरी दुनिया को लगा था कि यह युद्ध ज्यादा नहीं चलेगा और जल्दी ही यूक्रेन घुटने टेक देगा. लेकिन यूक्रेन ने तमाम अनुमानों को धता बताते हुए घुटने टेकने से इनकार कर दिया. एक साल से ज्यादा वक्त गुजर चुका है लेकिन यूक्रेन ना सिर्फ युद्ध में बना हुआ है बल्कि वह रूस को धूल चटाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है. ऐसे में रूस के लिए यह युद्ध अब प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुका है, जिसके लिए वह कोई भी कीमत चुकाने के लिए राजी है.

रूस के लिए लड़ने पर मिलेगा 8 गुना ज्यादा वेतन
हाल ही में कीव स्थित एक एनजीओ ने दावा किया है कि रूस में ऑनलाइन विज्ञापन जारी किए गए हैं. जिसमें व्लादिमीर पुतिन की सेना में शामिल होने के एवज में जिस वेतन का प्रस्ताव दिया जा रहा है वह रूस के औसत वेतन से करीब 8 गुना ज्यादा है. रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन युद्ध पीड़ित फाउंडेशन द्वारा जांचे गए डेटा से पता चला है नई भर्तियों के लिए भारी वेतन की पेशकश की जा रही है. खास बात यह है कि भर्ती होने के लिए इच्छुक लोगों की कोई कमी नहीं है. यह खबर तब आ रही है जब रूस में सैनिकों की संख्या को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. इससे पहले भी क्रेमलिन ने कहा था कि उनका 3 लाख सैनिकों की भर्ती का अभियान पूरा हो चुका है. आपको बता दें कि रूस भारी सैन्य बल का नुकसान झेल रहा है, जिसके चलते व्लादीमिर पुतिन ने सितंबर माह में आंशिक रूप से लामबंदी की घोषणा भी की थी. लेकिन  लोगों ने कोई विशेष रुचि नहीं दिखाई थी.

ये भी पढ़ें- गाजा पट्टी पर इजराइली सेना ने दागे ताबड़तोड़ राकेट, 5 सीनियर कमांडरों की मौत, 90 से ज्यादा लोग घायल

मोटा वेतन और एकमुश्त रकम
रिपोर्ट बताती है कि लोगों को भर्ती करने के लिए रूस हर संभव कोशिश में जुटा हुआ है. अगर रूस के औसत वेतन की बात की जाए तो वह क्षेत्र के हिसाब अलग-अलग होता है, लेकिन फरवरी में राष्ट्रीय औसत करीब 63000 रूबल ($827) था. जब पूरी तरह से आक्रमण हुआ तो सीधे युद्ध की भर्तियों के लिए औसत वेतन बढ़कर 300,000 रूबल ($3,941) कर दिया गया था. ऐसे में जो ऑनलाइन विज्ञापन आ रहा है उसमें 400,000 रूबल ($5,100) मासिक वेतन के साथ-साथ 450,000 रूबल ($5,900) के एकमुश्त भुगतान की पेशकश की गई है.

” isDesktop=”true” id=”6170309″ >

युवकों को आकर्षित करने के लिए हर संभव कोशिश
एक एनजीओ के मुताबिक रूस युवकों को आकर्षित करने के लिए हर संभव कोशिश में जुटा हुआ है, एनजीओ ने पाया कि रूस के सैन्य इकाई में भर्ती के लिए रोजगार वेबसाइट HeadHunter.ru पर 5,874 पद की जरूरत बताई गई है. जबकि 26 अगस्त को यह संख्या 2400 थी.

Tags: Russia ukraine war, Vladimir Putin

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे