इंद्रा नूयी: पावरफुल महिला जिसने अंतरराष्ट्रीय पटल पर लहराये कामयाबी के परचम, जानें जीवन की दास्तां

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पेंग्विन रैंडम हाउस के हिंदी पॉकेट बुक्स से इंदिरा नूयी की जीवनी प्रकाशित हुई है- ‘इंदिरा नूयी: एक पूरा जीवन‘. मूल रूप से यह पुस्तक अंग्रेजी में ‘माई लाइफ इन फुल: वर्क, फैमिली एंड अवर फ्यूचर’ (My Life in Full: Work Family and Our Future) नाम से प्रकाशित हुई थी. इसके बाद इसका हिंदी अनुवाद बाजार में आया. इस पुस्तक का हिंदी में अनुवाद किया है वरिष्ठ पत्रकार और लेखक नीलम भट्ट ने. इस पुस्तक में इंदिरा नूयी के बचपन से लेकर पेप्सिको की मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनने तक के सफर से जुड़ी तमाम घटनाओं का जिक्र किया गया है. प्रस्तुत है इस पुस्तक का एक अंश-

न्यूयॉर्क के वेस्टचेस्टर काउंटी में बना पेप्सिको का वर्ल्ड हेडक्वार्टर एक मध्य शताब्दी आधुनिक शैली का कॉर्पोरेट ऑफ़िस है. यह आर्किटेक्ट एडवर्ड डल स्टोन की डिजाइन की गई कंक्रीट की सात हल्की ग्रे बिल्डिंगों का एक समूह है, जो अंग्रेज़ी के यू (U) अक्षर के आकार में है और उनके बीच के कोर्टयार्ड में तीन गार्डन हैं.

इस ऑफिस के कॉम्पलेक्स में 168 एकड़ में हरे-भरे लॉन्स हैं, साथ ही करीने से कटी हुई बाड़े और बहुत से पेड़, एक बड़ा तालाब, फूलों के बगीचे, लिली के फूलों वाला एक जलकुंड, ओक और बर्च के पेड़ों के झुंड हैं. यहां पर गोल्डन पाथ कहलाने वाली एक पगडंडी भी बनी हुई है, जिसे ब्रिटिश डिजाइनर रसल पेज ने बनाया था. बाद में बेल्जियम लैंडस्केप आर्टिस्ट फ्रांस्वा गुफिने ने उसकी खूबसूरती को और निखारा था. यहां ऑग्युस्टो रोडिन, बारबरा हेपवर्थ, ऐलबेर्तो जेकोमेती, उन्नीसवीं और बीसवीं सदी के एक दर्जन दूसरे कलाकारों की शिल्पाकृतियां भी मौजूद हैं. यह बगीचा आम जनता के लिए खुला रहता है. हजारों लोग और स्कूली बच्चे कला और पेड़-पौधों के अध्ययन के लिए यहां आते हैं. मैं 30 मार्च, 1994 को अपनी नई नौकरी शुरू करने के लिए पेप्सिको पहुंची. पर 2014 तक मैं गोल्डन पाथ पर न चली और न ही कभी स्कल्प्चर्स के पास गई थी. बीस साल तक मेरे पास वक़्त ही नहीं था.

बसंत के मौसम की शुरूआत थी, मैं वहां के माहौल में ढलने लगी. मैं अपनी टीम के लोगों और दूसरे डिपार्टमेंट के हेड्स से मिली. मेरे शालीन और अनुशासित बॉस बॉब डेटमर ने पेप्सिको के स्ट्रक्चर, फाइनेंस और प्राथमिकताओं को लेकर पूछे गए मेरे सैकड़ों सवालों के जवाब दिए. सच कहूं, तो मुझे तभी उस जगह से प्यार हो गया था. पेप्सिको उम्मीद और जोश से भरा हुआ था. पहले ही दिन से वह सब मेरे उत्साह के अनुरूप था.

कालजयी और युग प्रवर्तक रचनाकार थे मुंशी प्रेमचंद- वेदप्रकाश अमिताभ

एक तरह से, मुझे पता ही नहीं था कि अब तक वो क्या था जो मुझसे छूटा हुआ था. मुझे एबीबी का चुनौतीपूर्ण काम अच्छा लगता था, जहां मैंने उन महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम किया था, जिनके बनने में कई साल लगे थे. मोटारोला ने टेक्नोलॉजी की दुनिया से मुझे रूबरू करवाया था. मुझे अपना कन्सल्टिंग करियर बहुत अच्छा लगता था, हालांकि अपने विचारों को साकार होते हुए देखने से पहले ही, मैं क्लायंट कंपनियों से अलग हो जाती थी. अब मेरे पास बिजनेस को देखने, सूंघने, छूने और चखने का मौका था. घर-घर में लोग हमारे ब्रेड्स से अच्छी तरह वाकिफ थे: हमारे ग्राहक आम लोग थे. मेरे बच्चे भी इन सभी चीजों को समझते थे. तारा ने एक बार साथ पढ़ने वाले अपने एक नन्हें बच्चे को मेरे काम के बारे में समझाने की कोशिश की और उसे आसान शब्दों में बताया कि मैं केएफसी के लिए काम करती हूं. उसकी दोस्त ने कहा, ‘यह तो बहुत कूल है!’ मेरे इस काम को सब लोग समझ पाते थे.

पेप्सिको बहुत महत्वाकांक्षी, दोस्ताना मिज़ाज की मजेदार कंपनी थी. मैं बहुत उत्साहित थी और अपने काम को बेहद पसंद करती थी.

सॉफ्ट ड्रिंक पेप्सी-कोला को 1898 में नॉर्थ कैरोलाइना के एक फ़ार्मासिस्ट कैलब ब्रैडम ने बनाया था. दो बार दिवालिया होने के बाद, 1930 के दशक तक, पेप्सी-कोला कंपनी ने कोला लीडर, कोका-कोला को एक रेडियो जिंगल से चुनौती दी: ‘पेप्सी-कोला हिट्स द स्पॉट, दैल्व फुल ऑन्सेज़, दैट्स अ लॉट. द्वाइस ऐज़ मच, फॉर अ निकल टू. पेप्सी-कोला इज़ द ड्रिंक फॉर यू.’

मार्केटिंग की जंग जारी थी. 1963 में कई विज्ञापन एक साथ रिलीज़ किए गए, जिनमें पेप्सी लाइफस्टाइल को पेश किया गया था. आधुनिक युवाओं को ‘पेप्सी जेनरेशन’ के तौर पर दिखाया गया था. जब कोक ने अपनी छवि बनाने के लिए पेप्सी की बराबरी की तो पेप्सी ने ‘पेप्सी चैलेंज’ शुरू कर दिया. दुकानों और मॉल्स में ड्रिंक की पहचान छिपाकर, उसे चखने के टेस्ट किए जाते थे, कोक से थोड़ा मीठा होने की वजह से अक्सर पेप्सी की ही जीत होती थी.

फिर 1983 के आखिर में, एक और बड़ा और आकस्मिक कदम उठाया गया: माइकल जैक्सन और जैक्सन 5 (जैक्सन परिवार का बैंड) के साथ, पचास लाख डॉलर्स का कॉन्ट्रैक्ट किया गया, जो मशहूर हस्तियों के जरिए विज्ञापन करने की शुरुआत थी, जिसने अब पेप्सी और डायट पेप्सी को ब्रिटनी स्पेयर्स, बियॉन्स, द स्पाइस गर्ल्स, डेविड बॉवी, टीना टर्नर, शकीरा, काइली मिनॉग, डेविड बेकहम, सचिन तेंदुलकर और दुनिया भर के दर्जनों सितारों के साथ जोड़ दिया है.

शीतयुद्ध के प्रतीक के रूप में भी पेप्सी को पैर जमाने का मौका मिला. 1959 में मॉस्को में अमेरिका इनोवेशन की प्रदर्शनी में निकिता ख्रुश्चेव ने सोडा पिया, और तेईस साल तक कंपनी के सीईओ रहे डॉन कैंडल ने सोवियत संघ में कोला का कॉन्ट्रेक्ट लिया और वहां बॉटलिंग का काम शुरू किया. पेप्सी को सोवियत संघ में बिकने वाले पहले पूंजीवादी प्रोडक्ट के रूप में पेश किया गया.

1994 तक पेप्सिको अमेरिका की पंद्रहवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई थी, जिसका सालाना रेवेन्यू, 25 अरब डॉलर्स था. यह कंपनी 150 ज़्यादा देशों में फूड और ड्रिंक्स बेचती थी और उसमें 4 लाख 50 हज़ार लोग काम करते थे. पेप्सी और डायट पेप्सी के विज्ञापनों में शकियल ओ नील और रे चार्ल्स को दिखाया जाने लगा. मॉडल सिडी क्रॉफ़र्ड को उस साल हमारी वार्षिक रिपोर्ट के कवर पर हमारी फाइनेंशियल रिपोर्ट को पढ़ते हुए दिखाया गया और उसके नीचे लिखा था ‘अ टिपिकल इंवेस्टर लुक्स अस ओवर’ यानी हमारी रिपोर्ट देखता हुआ एक आम निवेशक.

हमारी कंपनी की संरचना ऐसी थी जैसे तीन टांगों वाला स्टूल. पहली टांग ड्रिंक्स थी, जिसमें पेप्सी-कोला, डायट पेप्सी, माउंटेन ड्यू, मग रूट बियर, और कुछ ही समय पहले स्टारबक्स और लिप्टन के साथ बोतलबंद कॉफी और चाय के लिए शुरू हुए जॉइंट वेंचर्स भी शामिल थे. इस डिविजन का कुल रेवेन्यू लगभग 9 अरब डॉलर्स था.

दूसरी टांग स्नैक्स का बिज़नेस था, जिसका रेवेन्यू 7 अरब डॉलर्स का था. इसमें लेज़ पटैटो चिप्स, फ़िटोज़, डोरिटोज़, चीटोज़, टोस्टिटोज़, रोल्ड गोल्ड प्रेटज़ेल्स, सनचिप्स और स्मार्टफूड शामिल थे. हम मेक्सिको में सैबरिटाज़, स्पेन में मैट्यूटानो और ब्रिटेन में स्मिथ्स और वॉकर्स बनाते थे. स्नैक्स बिज़नेस की अमेरिकी शाखा फ़िटो-ले, प्लानो, टेक्सस में थी.

कभी पुरानी नहीं होती यादों की तासीर है अशोक अग्रवाल की पुस्तक ‘संग साथ’

सोडा बनाने वाली मूल कंपनी पेप्सी-कोला और डैलस स्थित चिप्स कंपनी फिटोले का तीन दशक पहले विलय हुआ था, जो पेप्सिको को बनाने के लिए बुनियादी विचार था कि नमकीन स्नैक्स को गले से उतारने के लिए एक ड्रिंक की जरूरत होती है. ये दोनों ‘हाई-वेलोसिटी’ वाले प्रोडक्ट्स थे यानी ये बहुत तेज़ी से बिक जाया करते थे और उनकी लगातार सप्लाई करनी पड़ती थी. इस विलय से सेल्स और ड्रिस्टिब्यूशन के अहम तरीकों का पता लगा और अमेरिका से बाहर काफी बड़े कारोबार को जन्म दिया.

1994 में कंपनी की तीसरी टांग रेस्त्रां का बिजनेस था. पेप्सिको ने 1970 के दशक के आखिर में पीट्ज़ा हट और टाको बेल फास्ट फूड चेन्स को खरीद लिया था. और कुछ साल बाद, केंटकी फ्राइड चिकन को भी खरीद लिया, जिसे केएफसी का नाम दिया गया. कैलिफोर्निया पीट्ज़ा किचन और ईस्ट साइड मारियोज़ जैसे अनौपचारिक डायनिंग ब्रैंड्स भी हमारे पास थे और एक फूड सर्विस कंपनी थी, जो सभी चेन्स को सामान पहुंचाती थी. कंपनी सीधे तौर पर या फ्रेंचाइज़ी के जरिए दुनिया भर में अठाईस हजार रेस्त्रां चलाती थी, जो साल भर में छह अरब बार खाना परोसते थे. रेस्लॉ डिविजन का रेवेन्यू लगभग 9 अरब डॉलर्स था.

इस पूरे कारोबार को चलाने के लिए कई और कारोबार तथा गतिविधियां थीं- बीजों के फार्म, आलू उगाने के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले किसानों का नेटवर्क, रिसर्च और डेवेलपमेंट और टेस्ट किचन्स, एक डायरेक्ट स्टोर डिलीवरी सिस्टम (डीएसडी), जो पहले ही दुनिया के सबसे बड़े डिलीवरी सिस्टम्स में से एक था, जिसके हज़ारों ट्रक्स और ड्रिस्टीब्यूशन सेंटर्स थे. कंपनी की सेल्स टीम में कस्टमर रिलेशनशिप देखने वाले लगभग पच्चीस हजार लोग थे. हमारे ग्राहकों में वॉलमार्ट के सीईओ से लेकर हर 7- इलेवन स्टोर्स या छोटी दुकानों के मैनेजर भी शामिल थे. यह बहुत जटिल और तालमेल बैठाकर करने वाला काम था.

ऊंचे कद वाले वेन कैलोवे बिल्कुल वैसे ही लीडर थे, जैसा मैंने उन्हें इंटरव्यू में पाया था. वह बहुत जबर्दस्त कॉम्पिटिटर भी थे. कॉलेज में बास्केटबॉल के खिलाड़ी रह चुके थे और हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल चलाते थे. फ्रिटोल-ले में, सेल्समैन के रूप में शामिल होने से पहले वह अमेरिकी सेना में काम कर चुके थे. पेप्सिको को टैलेंट अकेडमी माना जाता था, जहां आगे बढ़ रहे एग्जीक्यूटिव्स, मुश्किल असाइनमेंट्स पर काम करते थे और नाकाम रहकर या तो कंपनी छोड़ देते थे या फिर कामयाब होकर आगे बढ़ जाते थे. वेन का पूरा ध्यान सही लोगों को काम पर रखने और उनके विकास पर था. वह हर पांच साल में कंपनी के रेवेन्यू को दोगुना करना चाहते थे और इसमें अब तक वह कामयाब भी रहे थे.

वेन को लगता था कि जीई के मुकाबले पेप्सिको को मेरी ज़्यादा ज़रूरत थी. वह बहुत बुद्धिमान थे. मेरे पास एक दुर्लभ अंतर्राष्ट्रीय नजरिया और अनुभव था, जिससे उन्हें अपने कारोबार बढ़ाने में मदद मिलती. शायद उन्हें यह भी लगता था कि उनके एग्जीक्यूटिव्स रैंक्स में किसी महिला को शामिल किया जाना चाहिए था.

जब मैं पेप्सिको में आई थी तो उसके सभी टॉप पंद्रह पदों पर, श्वेत अमेरिकी पुरुष काम कर रहे थे. सभी सफेद कमीज़ों के साथ नीले या ग्रे सूट पहनते थे, सिल्क टाई लगाते थे, और छोटे-छोटे बाल रखते थे या फिर गंजे होते थे. वे पेप्सी, मिक्स्ड ड्रिंक्स और लिकर्स पीते थे. उनमें से ज़्यादातर लोग गोल्फ खेलते थे, मछली पकड़ते थे, टेनिस खेलते थे, हाइकिंग और जॉगिंग करते थे. कुछ लोग साथ मिलकर बटेर (क्वेल) के शिकार पर भी जाते थे. ज्यादातर शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे. मुझे नहीं लगता कि उनमें से किसी की भी पत्नी घर के बाहर जाकर कमाती थी.

मैं ये डिटेल्स उन लोगों की तरफ ध्यान खिंचने के लिए नहीं बता रही है. मेरे साथ काम करने वाले लोग स्मार्ट, रचनात्मक और समर्पित लोग थे. वे बहुत सारी जिम्मेदारियां निभाते थे और तनाव झेलते थे. उन लोगों ने बहुत अच्छी कंपनी बनाई थी. सच तो यह है कि 1994 में कॉर्पोरेट अमेरिका में लगभग हर कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर पेप्सिको की लीडरशिप जैसा ही नज़ारा था. सबसे कामयाब महिलाएं भी मिडिल मैनेजमेंट में ही अटकी हुई थीं. उस साल सबसे बड़ी पांच सौ कंपनियों में महिला सीईआ की संख्या ज़ीरो थी.

इस तरह के पुरुष की संख्या दूसरे विश्वयुद्ध के बाद की अमेरिकी अर्थव्यवस्था में काफी तेज़ी से बढ़ रही थी, क्योंकि उनको एक तरह से आदर्श काम करने वाला कहा जा सकता था. उस समय का समाज ऐसे परिवारों से बना था, जिनमें सिर्फ एक कमाने वाला होता था. महिला घर का काम संभालती थी और पुरुष कमाकर लाता था. ऐसे में वाकई पुरुष, कंपनियों में काम करने के लिए बिल्कुल सही थे. वे एक रेग्यूलर शेड्यूल पर काम के लिए मौजूद रहते थे और तय घंटों में कोई बाहरी दखल नहीं होता था. आमतौर पर लोग सोमवार से शुक्रवार तक सुबह नौ से शाम के पांच बजे तक काम करते थे, लेकिन देश में तेजी से बढ़ती संगठित मैन्यूफैक्चरिंग इकाइयों में काम की शिफ्ट का समय अलग-अलग था.

जो पुरुष मैनेजमेंट की सीढ़ियां चढ़ रहे थे, बड़े पदों, अच्छा वेतन, कंपनी में हिस्सेदारी और बोर्ड में में शामिल होने की चाहत रखते थे. उन्हें ज़्यादा काम करना होता था. वे ज़्यादा सफर करते थे. शाम को स्टडी करते थे, क्लायंट्स, कॉम्पिटिटर्स, और दोस्तों से मिलने में कई घंटे बिताते थे. वे हालात के मुताबिक ढलने को तैयार रहते थे, क्योंकि महिलाएं घर संभाल रही होती थीं. कंपनी के कहने पर वे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कहीं भी जाने के लिए तैयार हो जाया करते थे. समाज ने इन पुरुषों के लिए पैसा कमाने, कंपनियों, सरकार और वैश्विक मामलों को प्रभावित करने और अपनी जगह बनाने के लिए रास्ता तैयार कर दिया था. बाकी सब लोग उनकी मदद करते थे.

जब मैंने पेप्सिको में काम शुरू किया था तो सीईओ वाली मंज़िल पर किसी भी माता-पिता से उनके बच्चों की परवरिश में पूरी तरह शामिल होने की उम्मीद नहीं की जाती थी, अच्छी मां और पत्नी होना तो दूर की बात थी. टिचर्स, डॉक्टरों, डेन्टिस्ट से मिलना और घर का सामान खरीदना, खाना पकाना, साफ-सफाई, कपड़े धोना, घर की सजावट, बागवानी, घर में आने वाले मेहमानों का ध्यान रखना, जन्मदिन और छुट्टियों जैसी चीजें उनकी दुनिया का हिस्सा ही नहीं थीं. शायद वे अपने बच्चों की इमोश्नल हेल्थ के लिए, पढ़ाई-लिखाई में उनकी सफलता, और अच्छे व्यवहार को सिखाने में थोड़ा बहुत उनसे जुड़े रहे हों.

वे अगर चाहते भी इन सब में शामिल होना तब भी उन लोगो पास वक्त नहीं होता था.

अहम बात यह है कि मैं जिन पुरुषों के साथ काम कर रही थी, वे एक-दूसरे के काम और पारिवारिक जीवन में तालमेल को लेकर किसी की आलोचना नहीं करते थे. उनमें आपस में काफी कॉम्पीटीशन था, लेकिन तलाक, बीमारी या बच्चों के साथ दिक्कतों जैसी मुसीबतों के समय में वे एक-दूसरे का ख्याल रखते थे और मदद भी किया करते थे.

जब मैं उनसे मिली थी तो मुझे ये सब बातें नहीं सूझी थीं. मैं अच्छी तरह जानती थी कि मैं एक बाहरी थी और उस समय भी आईआईएम कोलकाता में पढ़ने वाली अट्ठारह साल की लड़की थी; येल में पोलिएस्टर सूट पहनने वाली भारतीय प्रवासी थी; ला क्रॉस, विस्कॉन्सिन में एक शाकाहारी, मां बनने जा रही एक महिला थी. बीसीजी में, मैंने कई इंडस्ट्रीज़ को अंदर से देखा था, लेकिन मेरा सामना कभी किसी महिला क्लायंट से नहीं हुआ था. मुझे यह बात अजीब नहीं लगती थी कि मीटिंग्स में दर्जनों पुरुष होते थे और मेरे अलावा कोई महिला नहीं होती थी. मोटोरोला और एबीबी में, इंजीनियरों, वैज्ञानिकों, रोबोट्स और मशीनरी ही मेरी दुनिया थी. मेरी नौकरी में मुझ जैसा काम करने वाली कोई महिला कलीग नहीं थी, न ही मुझे अपने से सीनियर कोई महिला दिखी.

पेप्सिको में आने पर मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया गया. मेरा नया ऑफ़िस प्रतिष्ठित ‘4/3’ पर था — कंपनी की चौथी बिल्डिंग की तीसरी मंज़िल का नाम—इसमें एक सिरे पर सीईओ और दूसरे सभी टॉप एग्ज़ीक्यूटिव्स के कमरे थे. मेरे कमरे में पांच बड़ी खिड़कियां थीं, जो अनौपचारिक रूप से बड़े रुतबे की निशानी थीं.

मुझे अपने ऑफ़िस की सजावट के लिए ठीक-ठाक बजट दिया गया था, लेकिन मैंने उसे पूरा खर्च नहीं किया. मैंने चेरीवुड की विनियर वाली निचली चौड़ी अलमारी और एक डेस्क ली, जोकि एक फ़्लैट बॉक्स में आए थे. छह कुर्सियों वाली एक कॉन्फ्रेंस टेबल, एक व्हाइट बोर्ड और एक फ़्लिप चार्ट लिया.

उस साल जून में, यानी कंपनी में मेरे शामिल होने के लगभग तीन महीने बाद, 4/3 पर सरगर्मियां बढ़ गईं. 5100 रेस्त्रां वाले पीट्ज़ा हट यूएसए ने कहा था कि वह शायद दूसरी तिमाही के लिए प्रॉफ़िट का जो अनुमान लगाया था, वह उस तक नहीं पहुंच पाएगा. और साल के बाकी महीनों के लिए भी आसार अच्छे नहीं थे. टाको बेल, केएफ़सी, कुछ और रेस्त्रां चेन्स के नतीजे भी ठीक नहीं थे. प्रॉफिट के टार्गेट तक न पहुंच पाना एक बड़ा संकट था : पेप्सिको के शेयर गिर सकते थे, और ऐसा हुआ भी. इस खबर के बाहर आने पर शेयर पंद्रह फीसद गिर गए और उस दिन सामान्य से तीन गुना ज़्यादा शेयरों का कारोबार हुआ. वेन ने तेजी से कदम उठाए. कुछ ही दिनों में उन्होंने एक नया पद बना दिया- वर्ल्डवाइड रेस्त्रां के सीईओ का और पेप्सिको के चतुर अनुभवी एग्जीक्यूटिव रॉजर एनरिको को उसे संभालने के लिए मना लिय. रॉजर को कुछ समय पहले ही दिल का दौरा पड़ा था और वह तब से छुट्टी पर थे.

उस हफ़्ते रॉजर से मेरी मुलाकात तब हुई, जब वह अचानक मेरे कमरे में आए. वह मुस्कुराए भी नहीं. उन्होंने कहा, ‘हाय, मैं रॉजर एनरिको हूं, आमतौर पर स्ट्रैटेजी हेड के पद के लिए मैं ही इंटरव्यू लेता हूं. आप पहली हैं, जिसे मेरी राय के बिना नौकरी पर रखा गया है.’
‘हाय रॉजर,’ मैंने उत्साहित होकर कहा, ‘मैंने आपके बारे में काफी कुछ सुना. मुझे आपसे मिलने का इंतज़ार था’

उन्होंने कहा, ‘मुझे रेस्त्रां के बिजनेस के बारे में सब कुछ जानना है और पता लगाना है कि आखिर हमारे रेस्त्रां में हो क्या रहा है. दस दिन बाद, मैं आपसे डैलस में मिलूंगा. अब आप मेरी चीफ़ स्ट्रैटेजिस्ट हैं. डेटमर ने स्वीकृति दे दी है.’

उनसे बस इतनी ही बात हुई और वह चले गए.

अब मेरे पास अपना पहले वाला कॉर्पोरेट स्ट्रैटेजी और प्लानिंग का काम था, जिसके लिए मैं बॉब को रिपोर्ट करती थी और रेस्त्रां ग्रुप की चीफ स्ट्रैटेजिस्ट का काम भी था, जिसके लिए मैं रॉजर को रिपोर्ट करती थी. मेरा काम दोगुना होने वाला था; पर किसी ने भी मेरे वेतन पर चर्चा नहीं की थी.

रॉजर एनरिको जबरदस्त लीडर और थिंकर थे, जो दो साल बाद पेप्सिको के सीईओ बने. वे उत्तरी मिनेसोटा में लोहे की खदानों के बीच पले-बढ़े थे, वियतनाम युद्ध में लड़े थे, और प्याज़ के ज़ायके वाले कॉर्न रिंग्स फनयन्स की मार्केटिंग के लिए 1971 में फ्रिटो-ले जॉइन किया था. बीस साल बाद, उन्होंने जापान और दक्षिण अमेरिका में काम किया. पेप्सी-कोला के बेवेरेजेज डिविजन का संचालन किया और फ्रिटो-ले के संगठन में भारी फेरबदल किया. रॉजर के काम करने का पसंदीदा तरीका यह था कि वह बड़ी चीज़ों में बड़े बदलाव करते थे और इसी वजह से पेप्सिको में मशहूर थे.

रॉजर का दिन सुबह 10 बजे शुरू होता था और रात 9 बजे के बाद बिज़नेस से जुड़ा कुछ भी नहीं पढ़ते थे. मॉन्टाना, डैलस और केमन आइलैंड में उनके खूबसूरत घर थे और वह अपनी साप्ताहिक छुट्टियां उन्हीं में से किसी घर में बिताते थे. वह मछलियां पकड़ते, घुड़सवारी करते, स्कूबा डाइविंग करते, गॉल्फ़ खेलते या म्यूज़ियम्स में जाते थे. वह सियासी समझ वाले चतुर इंसान थे और कई लोगों को लगता था कि वह रूखे और कठोर व्यक्ति थे.
…

पुस्तक- इंदिरा नूयीः एक पूरा जीवन
अनुवादक- नीलम भट्ट
प्रकाशक- हिंद पॉकेट बुक्स
मूल्य- 350 रुपये

Tags: Books, Hindi Literature, Hindi Writer, Literature

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे