
अनुज गौतम/सागर. मध्य प्रदेश के सागर स्थित डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय (एचएसजीयू) में अध्ययन के लिए साल दर साल विद्यार्थियों में क्रेज बढ़ता जा रहा है. शांत माहौल, प्राकृतिक वातावरण, रहन-सहन के साथ यहां की आबो-हवा लोगों को काफी पसंद आती है. एचएसजीयू में अपराध शास्त्र, भूगर्भ शास्त्र, विधि, जियोलॉजी, वनस्पति शास्त्र जैसे कई विभाग हैं, जिनसे निकले छात्र-छात्राओं ने देश और दुनिया में अपनी पहचान बनायी है. डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के पीजी कोर्स में दाखिले के लिए लाखों लोगों ने ऑनलाइन एग्जाम के लिए आवेदन किए हैं.
यूनिवर्सिटी में प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत ने बताया कि विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया के लिए होने वाले आवेदन की अंतिम तारीख पहले पांच मई, 2023 थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ा कर 11 मई तक कर दिया गया. वर्ष 2023 में देश भर के विद्यार्थियों के द्वारा 1,402 सीटों के लिए रिकॉर्ड 3.32 लाख से अधिक आवेदन आए हैं. विश्वविद्यालय में पहली बार इतनी अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन हुए हैं. इसके पहले वर्ष 2022 की प्रवेश प्रक्रिया में 2,41,849 अभ्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था. पिछले साल की अपेक्षा इस बार 80,000 से अधिक स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है. विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन में सुधार 12 और 13 मई को कर सकेंगे.
उन्होंने कहा कि सागर यूनिवर्सिटी में लगातार अलग-अलग प्रकार के कोर्स जोड़े जा रहे हैं, और नवाचार किये जा रहे हैं. यहां आए दिन होने वाली गतिविधियां विद्यार्थियों को आकर्षित कर रही हैं.
बता दें कि, जब किसी विद्यार्थी के द्वारा एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन एंट्रेंस एग्जाम के लिए भरा जाता है तो उसमें कॉलेज चुनने के अलग-अलग विकल्प रहते हैं. इन्हीं विकल्पों में सागर विश्वविद्यालय को 3,32,000 से अधिक बार चुना गया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Admission, Education news, Mp news, Sagar news
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 12:22 IST








