सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को मिले अधिकार पर अब भी लग सकता है ‘ग्रहण’, केंद्र के पास अभी भी हैं ये विकल्प

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने गुरुवार को ही केंद्र बनाम दिल्ली सरकार की लड़ाई में फैसला केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) के पक्ष में दिया है. इस फैसले के आने के बाद से ही केंद्र सरकार (Central government) नए विकल्पों की तलाश में जुट गई है. कानून के जानकारों की मानें तो केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ रिव्यू पिटीशन (Review Petition) दाखिल कर सकती है. इसके साथ ही केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में यह मामला बड़ी बेंच में भेजने की अपील कर सकता है. अगर पुनर्विचार याचिका पर भी केंद्र के पक्ष में फैसला नहीं आता है तो केंद्र सरकार क्यूरेटिव याचिका दाखिल कर सकती है. क्यूरेटिव याचिका में भी अगर केंद्र सरकार के पक्ष में फैसला नहीं आता है तो फिर केंद्र सरकार संसद में कानून लाकर इस फैसले को बदल सकता है. हालांकि, दिल्ली सरकार को इस कानून को सुप्रीम कोर्ट में दोबारा से चुनौती देने का अधिकार रहेगा.

सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संविधान पीठ ने गुरुवार को एक अहम फैसले सुनाते हुए दिल्ली में सर्विसेज पर केजरीवाल सरकार को हक दे दिया. दिल्ली में तीन विभागों पुलिस, पब्लिक ऑर्डर और भूमि को छोड़कर अन्य अफसरों के ट्रांसफर और पोस्टिंग का अधिकार दिल्ली की केजरीवाल सरकार के पास रहेगा. अभी तक यह अधिकार एलजी के पास था.

arvind kejriwal, Delhi Government, Arvind Kejriwal Government, aap government, Delhi government News,  Delhi Services Control, supreme court, parliament, review petition, Delhi CM Arvind Kejriwal, central government, Central government file review petition, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के पास अब क्या हैं विकल्प, सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली सरकार के अधिकार, केंद्र सराकर के क्या हैं अधिकार, सर्विसेज ट्रांसफर पोस्टिंग, केजरीवाल सरकार

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

फरवरी 2019 में सुप्रीम कोर्ट के दो जजों की पीठ का मत अलग-अलग आया था.(File Photo)

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद की स्थिति
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच जजों की पीठ ने कहा कि दिल्ली दूसरे केंद्रशासित प्रदेश से इसलिए अलग है क्योंकि यहां पर एक चुनी हुई सरकार है. दिल्ली सरकार को वही शक्तियां मिली हुई हैं जो दिल्ली विधानसभा को मिली हुई है. इसलिए चुनी हुई सरकार के पास ही प्रशासनिक व्यवस्थााएं होनी चाहिए. ऐसे में आदर्श स्थिति तब होगी जब चुनी हुई सरकार के पास अधिकारियों के नियंत्रण का अधिकार रहे.

केंद्र के पास अभी हैं ये सारे विकल्प
कानून के जानकार और सुप्रीम कोर्ट के वकील रविशंकर कुमार कहते हैं, ‘दिल्ली में प्रशासनिक नियंत्रण किसके हाथ में हो इसको लेकर फरवरी 2019 में सुप्रीम कोर्ट के दो जजों की पीठ का मत अलग-अलग आया था. इस तरह के मामले में फैसले के लिए तीन जजों की बेंच गठित करने का अधिकार चीफ जस्टिस के पास रहता है. इसी बीच केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दलील दी कि इस मामले को और बड़ी बेंच में भेज दिया जाए. इसके बाद पिछले साल ही मई में जस्टिस चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पांच जजों की संवैधानिक बेंच को यह मामला रेफर किया गया था. हालांकि, अब सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट के बाद जिस भी पक्ष को संतुष्टि नहीं है वह उसी बेंच के सामने रिव्यू पिटिशन दाखिल कर सकता है.’

arvind kejriwal, Delhi Government, Arvind Kejriwal Government, aap government, Delhi government News,  Delhi Services Control, supreme court, parliament, review petition, Delhi CM Arvind Kejriwal, central government, Central government file review petition, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के पास अब क्या हैं विकल्प, सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली सरकार के अधिकार, केंद्र सराकर के क्या हैं अधिकार, सर्विसेज ट्रांसफर पोस्टिंग, केजरीवाल सरकार

पुलिस, पब्लिक ऑर्डर और भूमि को छोड़कर अन्य अफसरों के ट्रांसफर और पोस्टिंग का अधिकार केजरीवाल के पास रहेगा. (ANI)

ये भी पढ़ें: Medical Certificate: मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने के नियम में बड़ा बदलाव, अब 15 से अधिक दिन का नहीं मिलेगा

कुमार आगे कहते हैं, ‘रिव्यू पिटिशन वही जज सुनते हैं, जिन्होंने फैसला सुनाया है. रिव्यू पिटिशन के बाद क्यूरेटिव पिटिशन का रास्ता भी बचता है. इसके तहत जजमेंट में अगर कोई कानूनी सुधार की गुंजाइश है तो उसे ठीक करने की गुहार लगाई जाती है. इसके साथ ही संसद में कानून बना कर भी इस फैसले को पलटा जा सकता है. हालांकि, केजरीवाल सरकार इस कानून को एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे सकती है.’

Tags: Central govt, Chief Minister Arvind Kejriwal, Delhi LG, Delhi Lieutenant Governor, Delhi news update, Vk saxena

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे