
पीयूष शर्मा/मुरादाबाद: मुरादाबाद के ब्लॉक मूंढापांडे की ग्राम पंचायत लालपुर तीतरी में पंचायत सहायक के तैनात होने के बाद भी सुविधाएं मिलने में दिक्कत हो रही है. वहीं ग्रामीणों और प्रधान पति राजकुमार ने बताया कि मूंढापांडे में प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम सचिवालय स्थापित करने के लिए निर्मित किए गए थे. पंचायत भवनों को आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित करने को लेकर शासन गंभीर है.
बहरहाल, गांव को डिजिटल करने के उद्देश्य से पंचायत सहायकों की तैनाती भी की जा चुकी है. ग्रामीणों को गांव में ही सुविधा उपलब्ध कराने के लिए खोले गए ग्राम सचिवालय आज मात्र दिखावा रह गए हैं. नवनिर्मित पंचायत भवन में लालपुर तीतरी की पंचायत सहायक के न पहुंचने पर पंचायत घर में ताला लटक रहा है. इससे ग्रामीणों को योजना का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है. उन्हें आज भी विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए तहसील ब्लॉक का चक्कर लगाना पड़ रहा है.
तहसीलों का चक्कर लगाने पड़ रहे हैं
ग्रामीणों को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र से लेकर खसरा-खतौनी निकालने जैसे कार्यों के लिए तहसीलों का चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. साथ ही उन्हें जन्म व मृत्यु का पंजीकरण कराने के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है. इसके लिए प्रत्येक गांव में पंचायत भवनों को डिजिटल कर यह सुविधा दिए जाने की योजना संचालित है. शासन ने जहां पंचायत भवनों के निर्माण को लेकर राज्य व वित्त आयोग की धनराशि से पैसा खर्च करने की खुली छूट दी है, तो सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की नियुक्ति भी हो चुकी है.
उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं
लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है. ऐसे में ये सचिवालय शासन की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं. इस कारण लोगों को सरकारी कामकाज के लिए विकास खंड व तहसील कार्यालयों सहित अन्य विभागों में चक्कर काटने पर मजबूर होना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सचिवालय बनाने का क्या फायदा जब यहां सुविधाएं ही नहीं मिल पा रही हैं. वहीं इस संबंध में जब पंचायत सहायक नीतू ने बताया कि मैं पिछले 4 दिन से छुट्टी पर चल रही थी और इस बारे में सभी अधिकारियों को अवगत करा कर भी गई थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Moradabad News, UP news
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 10:08 IST








