
MP Vyapam Exam: पढ़ाई के प्रति अब लोगों में जगरूकता देखने को मिल रही है. परिवार भी अब इसमें सपोर्ट कर रहे हैं. एक ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के सतना जिले की है, जहां शादी के फेरे के बाद ही दुल्हन परीक्षा देने एग्जाम सेंटर पर पहुंच गई. परीक्षा सेंटर पर दुल्हन को लाल जोड़े में देखकर हर कोई चौंक गया. दरअसल इनकी शादी एक रात पहले हुई और विदाई होने से पहले वह एग्जाम देने आ गईं. दुल्हा ने भी दुल्हन के इस फैसले में साथ दिया और बराती के साथ घंटों इंतजार किया.
यह मामला मध्यप्रदेश के सतना जिले की विराट नगर कॉलोनी की है. छींदा निवासी सत्यनारायण के बेटे अभिषेक की शादी 10 मई को मारुति नगर निवासी शिवानी से हुई. शादी के रस्में मारुति नगर स्थित एक मैरिज गार्डन में हुईं. शादी की तमाम विधि सुबह 7 बजे समाप्त हुई. इसके बाद दोपहर दो बजे विदाई होनी थी लेकिन दुल्हा, उनके परिजन और कुछ बराती दुल्हन का इंताजर करते बैठे रहे.
मालूम हो कि शिवानी शादी के रस्में पूरी होने के तुरंत बाद ही मंडप से चली गई थी. उन्होंने MP Trade Class 2 की परीक्षा का फॉर्म भर रखा था. उनका एग्जाम 11 मई को सुबह 8 बजे आदित्य इंजीनियरिंग कॉलेज में था. उन्होंने शादी की रस्में निभाई और सीधे परीक्षा देने सेंटर पर पहुंच गई. दुल्हन परीक्षा देकर साढ़े 12 बजे लौटी फिर विदाई की तैयारियां शुरू हुईं. तब तक बराती के साथ दुल्हा दुल्हन का इंतजार करता रहा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Exam
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 10:04 IST








