लंबी उम्र तक जीना है तो आंत को इस तरह रखना होगा खुश, इस एक चीज का करना होगा पालन, ये है नियम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

रोजाना पर्याप्त मात्रा में फाइबर लेते हैं तो डायबिटीज और अर्थराइटिस होने का जोखिम बहुत कम हो जाता है.
फाइबर हमारे गट माइक्रोब्स को हेल्दी रखता है.

How to Improve Gut Health Naturally: हम तभी तक जिंदा हैं जब तक हमें भोजन प्राप्त होता है और उससे आवश्यक पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है. भोजन के बगैर हम ज्यादा दिनों तक जीवित नहीं रह सकते. भोजन हमारी आंत में पचता है. आंत भोजन पचाने के लिए आवश्यक मशीन है. अगर आंत में भोजन सही से पचता है तो इससे आवश्यक पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है और हमारी जीवन सही से चलता है. यदि आंत खुश नहीं रहेगी तो हमारे शरीर का पूरा सिस्टम बिगड़ जाता है. यदि आंत खुश है, आंत हेल्दी है तो सामान्य से ज्यादा दिनों तक जीने की भी गारंटी है.

हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक अक्सर पोषक तत्वों के रूप में कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन और कैलोरी की बात होती है लेकिन एक सबसे जरूरी चीज है सना आसान है. लेकिन एक पोषक तत्व है जो सबसे जरूरी है लेकिन अक्सर इसे नजरअंदाज कर दिया जाता है. दरअसल, यह चीज है डाइट्री फाइबर. डाइट्री फाइबर के बिना कभी भी आंत हेल्दी नहीं रहेगी.

आंतों की खुशी के लिए फाइबर जरूरी
अमेरिकन एकेडमी ऑफ न्यूट्रिशन एंड डायबेटिक्स के मुताबिक, रोजाना एक वयस्क महिला को 25 ग्राम डाइट्री फाइबर की जरूरत होती है. वहीं एक वयस्क पुरुष को हर रोज 38 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है. लेकिन अधिकांश लोग इतना फाइबर ले ही नहीं पाते हैं. हाल ही की एक रिसर्च में कहा गया है कि यदि आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में फाइबर लेते हैं तो टाइप 2 डायबिटीज, फूड एलर्जी और अर्थराइटिस होने का जोखिम बहुत कम हो जाता है. सेल जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट में भी कहा गया है कि फाइबर हमारे गट माइक्रोब्स को हेल्दी रखता है. आंत के हेल्दी होने का महत्व इसी से समझा जा सकता है कि आंत की लाइनिंग सीधे दिमाग से जुड़ी होती है. यानी अगर आंत खुश नहीं रहेगी तो इसका असर दिमाग पर भी पड़ेगा और इससे एंग्जाइटी, डिप्रेशन की समस्या हो सकती है.



कैसे प्राप्त करें फाइबर

फाइबर फल और सब्जियों में कुदरती रूप से पाया जाता है. इसके लिए हर रोज हरी सब्जियों और कुछ फ्रूट का सेवन करना फायदेमंद है. पबमेड सेंट्रल की एक स्टडी में कहा गया है कि जब भी आप कुछ खाते हैं, उससे पहले थोड़ा भी सेब खा लें तो शरीर में कभी फाइबर की कमी नहीं होगी. अध्ययन के मुताबिक हमेशा सीजनल फ्रूट और सब्जियों का सेवन करें. यह ज्यादा फाइबरयुक्त और किफायती भी होता है. हालांकि इसके ताजे फल और सब्जियों का सेवन जरूरी है. अगर आप प्रोसेस्ड फूड का सेवन कर रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप फाइबर ले ही नहीं रहे हैं. अगर आप रेस्टोरेंट भी जाएं तो वहां फ्रूट, सब्जी जरूर खाएं. कम से कम यहां सलाद तो मिलेगा ही. बींस, हरी मटर, मसूर की दाल, फलीदार सब्जियां, साबुत अनाज आदि में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है.

इसे भी पढ़ें-शेखर कपूर की बीमारी डिस्लेक्सिया से बचना है तो बचपन में ही पहचान जरूरी, बच्चे में ये 7 संकेत दिखें तो तुरंत हो जाएं अलर्ट

इसे भी पढ़ें-क्या गर्मी में सच में ब्लड शुगर लेवल जाता है बढ़? डॉक्टर से जानिए हकीकत, डायबिटीज कंट्रोल करने में होगी आसानी

Tags: Health, Health tips, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे