नहाने के पानी में मिलाएं 4 चीजें, दिनभर फ्रेश करेंगे फील, पसीने और खुजली की समस्‍या भी रहेगी दूर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

आप नहाने के पानी में नीम के पत्‍ते डालें और नहाएं.
आप हल्‍दी पाउडर भी पानी में डालकर नहा सकते हैं.

Add Natural Things In Bath Water: धूप, पसीना और धूल मिट्टी, गर्मी में दिनभर की थकान को बढ़ाने का काम करती हैं. ऐसे में घर आते ही सबसे पहले नहाने का मन करता है. नहाने के बाद मन तो फ्रेश होता ही है, बैक्‍टीरिया और जर्म से भी छुटकारा मिल जाता है. लेकिन क्‍या हो अगर सुबह नहाने के बाद हम दिनभर फ्रेशनेस महसूस करें? जी हां, ऐसा हो सकता है. यहां हम कुछ ऐसे घरेलू और आजमाए हुए तरीके बता रहे हैं जिसका इस्‍तेमाल दादी नानी के जमाने से ही किया जाता आ रहा है. दरअसल, कुछ नेचुरल इंग्रीडिएंट ऐसे हैं जिनमें बैक्‍टीरिया को दूर रखने का गुण होता है. जब हम इन्‍हें पानी में डालते हैं तो ये पानी में घुल जाते हैं और शरीर के पीएच को भी बैलेंस रखने में भी मदद मिलती है. इससे खुजली आदि की समस्‍या भी दूर रहती है और आप गर्मी में दिनभर फ्रेश भी रह पाते हैं. आइए इनके बारे में जानते हैं.

नीम- नीम में एंटीबैक्‍टीरियल गुण होता है जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद है. आप गर्मी में नहाने के पानी में नीम के पत्ते या नीम का तेल मिलाकर इस्‍तेमाल कर सकते हैं. नीम या इसके तेल की वजह से स्किन पर खुजली, दाने, रैशेज या चकत्ते आदि की समस्या नही होती और दिनभर आप फ्रेश भी महसूस करते हैं.

हल्दी- हल्दी में भी एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-एजिंग जैसे कई गुण होते हैं. अगर आप पानी में इसे मिलाएं और नहाएं तो गर्मी के मौसम में दिनभर की थकान और खुजली आदि में तुरंत आराम मिलेगा. इसके अलावा घमौरियां, दाने और चेहरे पर होने वाले पिंपल्स जैसी स्किन समस्‍याएं भी दूर रहेंगी. यही नहीं, स्किन पर निखार आदि भी आएगा. इस पानी से नहाने से स्किन टैनिंग की समस्‍या भी दूर होगी.

इसे भी पढ़ें : नारियल के तेल में ये 2 चीजें मिलाकर लगाएं, कुछ ही दिनों में काले होंगे सफेद बाल, आज ही अजमाएं देशी नुस्खा

सोडा- आपकी स्किन पर अगर किसी तरह का इंफेक्‍शन या रैश आदि हो रहा है तो आप एक कप सोडा पाउडर लें और इसे गर्म पानी में आधे घंटे के लिए मिलाकर रख दें. अब इसे नहाने के पानी में अच्‍छी तरह मिलाएं और इस पानी में 10 से 15 मिनट के लिए बैठें. इस पानी में नहाने से आप बेहतर महसूस करेंगे और दिनभर फ्रेश रहेंगे.

ये भी पढ़ें: गर्मी में करनी है त्वचा की खास देखभाल, ट्राई करें टमैटो आइस क्यूब, चुटकियों में आएगा चेहरे पर निखार

गुलाब की पंखुड़ी- अगर आप गुलाब की ताजा पंखुड़ियों को नहाने वाले पानी में 1 घंटे पहले डाल दें और फिर इस पानी से नहाएं तो आप दिनभर फ्रेश महसूस करेंगे. यह मानसिक रूप से भी आपको फ्रेश रखने का काम करेंगे. जिससे आपका मूड भी दिनभर अच्‍छा रहेगा. स्किन से बदबू की समस्‍या भी दूर होगी.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Fashion, Lifestyle, Skin care, Summer

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे