व्लॉगिंग के दीवानों के लिए Cannon ने लॉन्च किया बजट कैमरा, कीमत 40 हजार से कम, 4K रिकॉर्डिंग और WiFi से लैस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


PowerShot V10 में कंपनी ने हाई-क्वालिटी माइक्रोफ़ोन का इस्तेमाल किया है, इसमें एक इंटीग्रेटेड स्टैंड दिया गया है जिसकी मदद से इसे टेबल पर खड़ा रखा जा सकता है. यह कैमरा 4K अल्ट्रा एचडी रिजाॅल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है. इसमें प्रोफेशनल बैकग्राउंड ब्लर फीचर भी दिया गया है. (तस्वीर: Canon)

कैनन का कहना है कि PowerShot V10 एक वर्टिकल बॉडी डिजाइन का कैमरा है. इसे भीड़ भाड़ वाले इलाकों में भी आसानी से इस्तेमाल करने के लिए बेहद कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल बनाया गया है. साथ ही, इसमें बेहतर कंट्रोलिंग के लिए सेंटर पर एक क्विक रिकॉर्ड बटन भी दिया गया है. कैमरे को लगभग पूरी तरह से अकेले ही संचालित किया जा सकता है. (तस्वीर: Canon) Canon PowerShot V10 में 2.0-इंच एलसीडी टचस्क्रीन मिलता है, जिसे आप सामने की ओर फ्लिप कर सकते हैं. इसमें कंपनी ने 1 इंच के CMOS सेंसर का इस्तेमाल किया है जो 4K वीडियो क्वालिटी डिलीवर करता है. क्रिएटिविटी के लिए इसमें 14 कलर फ़िल्टर इफेक्ट और स्मूथ स्किन मोड भी दिया गया है. (तस्वीर: Canon) बेहतर ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए कंपनी ने इसमें दो स्टीरियो माइक्रोफोन और एक नॉइज रिडक्शन मिक्रोफोन दिया है. ऑप्शनल एक्सेसरीज के तौर पर नॉइज रिडक्शन किट को खरीदा जा सकता है, जिससे आउटडोर रिकॉर्डिंग में माइक की क्वालिटी और भी बढ़ जाएगी. (तस्वीर: Canon) PowerShot V10 कैनन कैमरा कनेक्ट ऐप को सपोर्ट करता है. वाई-फाई की मदद से कैमरे की रिकॉर्डिंग को आसानी से स्मार्टफोन या टैबलेट में ट्रांसफर किया जा सकता है. इसमें लैपटॉप या पीसी से कनेक्टिविटी के लिए एचडीएमआई और यूएसबी पोर्ट दोनों दिए गए हैं. जो लोग लगातार बाहर रहते हैं, उनके लिए डिवाइस को USB-C के माध्यम से चलते-फिरते चार्ज किया जा सकता है. (तस्वीर: Canon) Canon PowerShot V10 को भारत में 39,995 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है. यह जून 2023 में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसे कैनन स्टोर्स या किसी बड़े रिटेलर (ऑनलाइन या ऑफलाइन) से खरीदा जा सकेगा. (तस्वीर: Canon)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे