Lucknow Hotel: घूमना है लखनऊ तो ठहरने के लिए न हों परेशान, चारबाग स्टेशन के पास ये हैं 3 सस्ते और अच्छे होटल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. लगभग सभी जगहों पर गर्मियों की छुट्टियां हो चुकी हैं. ऐसे में लोग घूमने-फिरने की योजनाएं बनाते हैंं. अगर इन गर्मियों की छुट्टियों में आप नवाबों के शहर लखनऊ घूमने आना चाहते हैं तो होटल के लिए आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. क्योंकि न्यूज़ 18 लोकल आपको बताने जा रहा है चारबाग रेलवे स्टेशन के करीब तीन सबसे सस्ते और सबसे अच्छे होटल. यहां स्टे (ठहर) कर आप अपनी लखनऊ की यात्रा को यादगार बना सकते हैं.

वैसे तो चारबाग रेलवे स्टेशन के करीब एक हजार से ज्यादा होटल हैं. लेकिन पारिवारिक होटलों में बेस्ट माना जाता है हरि होटल. यह चारबाग रेलवे स्टेशन के टेंपो स्टैंड के करीब स्थित है. इस होटल में एसी कमरे का किराया 1,000 रुपये है. जबकि, नॉन एसी कमरे का किराया 800 रुपये है. होटल के सभी कमरे में गीजर लगा हुआ है. इस होटल में डबल बेड, सिंगल बेड और ट्रिपल बेड मौजूद है.

जानिए आपके किराए में क्या क्या है शामिल

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

होटल के मैनेजर मुन्ना ने बताया कि यहां पर लोगों के जूते की पॉलिश की भी सुविधा है. गेस्ट को होटल की ओर से चप्पल, तेल, साबुन, क्रीम और तौलिए तक दिए जाते हैं. यह सब कुछ किराया (टैरिफ) में ही शामिल होता है. हर कमरे में एक टेलीफोन दिया गया है ताकि अगर किसी को कुछ खाने-पीने के लिए मंगाना है तो वो लोग रिसेप्शन के टेलीफोन पर कॉल करते हैं और होटल का स्टाफ उनके कमरे तक वो सामान पहुंचा देता है. उन्होंने बताया कि होटल में ठहरने के लिए पहचान पत्र का होना अनिवार्य है. पहचान पत्र जमा करा लिया जाता है और चेकआउट के वक्त लौटा दिया जाता है.

यहां पर भी है बेहतर सुविधाएं

चारबाग से नाका सड़क की ओर बढ़ने पर रास्ते में वाटिका होटल हैं. यहां के मैनेजर अंकित सिंह ने बताया कि यह होटल 24 घंटे खुला रहता है. यहां 700 रुपये से कमरे का किराया शुरू होता है. एसी और नॉन एसी के कमरे हैं. बड़े और आरामदायक कमरे हैं. वॉशरूम में ठंडा और गर्म दोनों तरह का पानी आता है. कमरे और होटल में साफ-सफाई का ध्यान रखा जाता है.

इसे भी आजमा सकते हैं

चारबाग रेलवे स्टेशन के ही पास में होटल पंजाब इन है. यहां के मैनेजर बृजेश यादव ने बताया कि जब भी कोई यात्री दूसरे शहर से लखनऊ आता है तो सबसे पहले वो सुरक्षा देखता है. हमारे यहां यात्रियों को सेफ्टी दी जाती है. पूरे होटल में सीसीटीवी कैमरे हैं. यहां एसी और नॉन एसी कमरे हैं. किराये की शुरुआत 500 रुपये से लेकर के 900 रुपये तक है. होटल के आस-पास तमाम भोजनालय हैं, जहां खाना अच्छा मिलता है.

लखनऊ पहुंचकर ऐसे करें संपर्क

लखनऊ पहुंचकर अगर आप हरि होटल में ठहरना चाहते हैं तो 0522-4063495 नंबर पर कॉल कर सकते हैं. उनका स्टाफ आपको चारबाग रेलवे स्टेशन तक लेने के लिए आ जाएगा. इसके अलावा होटल पंजाब इन के मोबाइल नंबर 80900-11208 पर कॉल कर के आप ठहरने संबंधी ज्यादा जानकारी ले सकते हैं.

Tags: Hotel, Lucknow city, Lucknow news, Tour and Travels, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें