और खूबसूरत हो जाएगा बिलासपुर…रिवर व्यू की मिलेगी सौगात, Video में देखिए नजारा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सौरभ तिवारी/बिलासपुर: शहर के बीचों बीच बहने वाली अरपा नदी बिलासपुर को बेहद खास बनाती है. अब जल्द ही यह नदी 12 महीने पानी से भरे रहने को तैयार होगी. इसके अलावा, बिलासपुर में अरपा नदी पर शहर के दोनों छोर पर बैराज बनाया जा रहा है, जिससे शहर की सुंदरता को चार चांद लग जाएंगे.

बिलासपुर के पचरी घाट और शिवघाट में दोनों तरफ बैराज बनने से शहर के बीच नदी में 12 महीने पानी रहेगा. साथ ही, नदी के दोनों किनारों को रिवर व्यू के तर्ज पर डेवलप किया जा रहा है. इससे शहर की सुंदरता और बढ़ जाएगी. अरपा में हमेशा पानी रहे इसके लिए सरकार ने बजट में दो बैराज बनाने की घोषणा की थी, जिसका अधिकतम काम पूरा हो चुका है. इस बैराज प्रोजेक्ट के लिए 137 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं.

नदी में नहीं जाएगा गंदा पानी
अरपा नदी के दोनों किनारों पर नाला निर्माण भी किया जाएगा, ताकि शहर का गंदा पानी अरपा में न मिले. पचरीघाट और शिवघाट में दो बैराज 73.50 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे. प्रोजेक्ट के अनुसार पचरीघाट में 120 करोड़ तो शिवघाट में 180 करोड़ लीटर पानी रोकने की क्षमता वाला बांध बनेगा. डुबान क्षेत्र में बैराज बनेगा और नदी की चौड़ाई में ही पानी को रखा जाएगा. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद वाकई बिलासपुर का रंग रूप बदल जाएगा.

13 मई को सीएम लेंगे जायजा
वहीं नदी के दोनों किनारों पर रिवर व्यू रोड बन जाने से आवागमन तो सुचारू होगा ही, शहरवासियों को मौजूदा एक रिवर व्यू रोड के बजाय लगभग 6 पिकनिक स्पॉट मिल जाएंगे. शहरवासी यहां आकर नदी के किनारे ठंडी हवा और सुंदर नजारे का आनंद ले सकेंगे. फिलहाल यह प्रोजेक्ट पूरा होने की ओर बढ़ रहा है. वहीं 13 मई को राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस प्रोजेक्ट का जायजा भी लेंगे.

Tags: Bilaspur news, Chhattisgarh news, CM Bhupesh Baghel, Tourist spots

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें