बेंगलुरु, हैदराबाद से लेकर मैसूर तक, किस रीजन में कौन सी पार्टी पड़ सकती है भारी? पढ़ें ये सर्वे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. कर्नाटक में विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election 2023) के लिए वोटिंग अब खत्म हो चुकी है. अब सभी की निगाहें रिजल्ट पर है. 13 मई को कर्नाटक के नतीजे सामने आएंगे, लेकिन उससे पहले विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल (Karnataka Election 2023 Exit Poll) ने राज्य की एक संभावित तस्वीर सामने लाई है. माना जा रहा है कि इस बार भी कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा बन सकती है. एग्जिट पोल में किसी भी पार्टी को साफ बहुमत मिलने नजर नहीं आ रहा है. बता दें कि बीजेपी की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेट पार्टी के आला नेताओं ने कई दिनों तक चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी. तो वहीं कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी समेत कई नेता प्रदेश में डटे थे.

वहीं कर्नाटक चुनाव 2023 के एग्जिट पोल पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि सभी एग्जिट पोल 100 फीसदी सही नहीं होते हैं. हमें विश्‍वास है कि हम पूर्ण बहुमत से जीतेंगे और कर्नाटक में एक बार फिर हमारी सरकार बनेगी. तो वहीं कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोइली ने कहा, ‘राजनीति में मेरे 55 सालों के अनुभव के अनुसार कांग्रेस पार्टी को आसानी से बहुमत मिलना चाहिए. कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनाएगी.’

कांग्रेस को बहुमत का अनुमान
बता दें कि 224 सदस्यों वाली कर्नाटक विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 113 है. यहां बीजेपी (BJP), कांग्रेस (Congress) और जेडीएस (JDS) में मुख्य मुकाबला है. आज तक के एग्जिट पोल (India Today-Axis My India) की मानें तो कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत मिल सकता है. कांग्रेस को 122 से 140, बीजेपी को 62 से लेकर 80, और जेडीएस के खाते में 20 से 25 सीटें जा सकीत हैं. अब आइए समझते हैं कर्नाटक के कौन से इलाके में किस पार्टी को बहुमत मिल सकती है.

आजतक और एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल की मानें तो करावली के 19 में से 16 सीटें बीजेपी को मिल सकती है. तो वहीं कांग्रेस के खाते में 3 सीटें जा सकती है. इस सर्वे के जेडीएस और अन्य को यहां ज्यादा फायदा होता नजर नहीं आ रहा. बात वोट शेयर की करें तो बीजेपी को 50 फीसदी, कांग्रेस को 40, जेडीएस को 6 और अन्य को 4 फीसदी वोट मिल सकते हैं.

मध्य कर्नाटक की 23 सीटों में से 12 कांग्रेस और 10 सीट बीजेपी को मिलने का अनुमान सर्वे में लगाया गया है. वोट शेयर की बात करें तो कांग्रेस को 41, बीजेपी को 35 और जेडीएस को 17 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है.

सर्वे के मुताबिक बेंगलुरु क्षेत्र के 28 सीटें में से 17 कांग्रेस, बीजेपी 10 और जेडीएस को 1 सीट मिलने का अनुमान है. वहीं वोट शेयर की बात करें तो कांग्रेस को 44, बीजेपी को 38, जेडीएस को 15 और अन्य को 3 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: News18 India Mahapoll: इस एग्जिट पोल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, जानें बाकी Exit Poll का अनुमान

हैदराबाद की बात करें तो सर्वे के मुताबिक 40 में से 32 कांग्रेस और 7 सीट बीजेपी को मिलने का अनुमान है. वोट शेयर में कांग्रेस को 47, बीजेपी को 36 और जेडीएस को 13 फीसदी मिल सकता है.

बॉम्बे की 50 में से 28 सीट कांग्रेस, 21 सीट भाजपा के खाते में जा सकती है. वोट शेयर की बात करें तो कांग्रेस को 45, बीजेपी को 42 और जेडीएस को 8 फीसदी वोट मिल सकता है.

सर्वे के मुताबिक ओल्ड मैसूर के 64 सीटों में से 36 सीट कांग्रेस, जेडीएस को 18 और बीजेपी को 6 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. कांग्रेस को 40 फीसदी, बीजेपी को 25 और जेडीएस को 28 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है.

Tags: Assembly election, JDS, Karnataka Assembly Election 2023

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें