दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में मछली व्यापारी की मौत, प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

कौशाम्बी थाना क्षेत्र के गुरौली चौकी अंतर्गत गुरौली गांव के पास शनिवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में मछली व्यापारी की मौत हो गई। हादसे में लोहकट मजरा बेरौंच निवासी घनश्याम उर्फ गुल्ली (35) पुत्र परमात्मा शरण निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

बताया गया कि घनश्याम उर्फ गुल्ली मछली बेचकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गुरौली गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही गुरौली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घनश्याम उर्फ गुल्ली अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी बड़ी बेटी पायल (8) वर्ष की है, जबकि बेटे का नाम आशिक बताया गया है। मछली का कारोबार कर वह परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें