प्रयागराज– नारायण स्वरूप हॉस्पिटल, प्रयागराज के निदेशक डॉ. राजीव सिंह एवं वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनिया सिंह की पुत्री जोयना सिंह ने अपनी मेधा, अनुशासित तैयारी और अथक परिश्रम के दम पर NEET-UG 2026 में शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 9281, कैटेगरी रैंक 3902 तथा 99.5 पर्सेंटाइल प्राप्त कर प्रयागराज का गौरव बढ़ाया है।
जोयना की उपलब्धि इसलिए भी विशेष मानी जा रही है क्योंकि इसी वर्ष उन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा में अपने कॉलेज में टॉप कर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया था। इंटरमीडिएट के उत्कृष्ट परिणाम के बाद उन्होंने पूरी लगन और एकाग्रता के साथ NEET की तैयारी जारी रखी और उसी वर्ष देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
अपनी सफलता पर जोयना सिंह ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने बताया कि तैयारी के दौरान कृष्णा सर, कार्तिकेय सर, सुरेंद्र सर, हरी सर और निर्मल सर का मार्गदर्शन उन्हें लगातार मिलता रहा। इन शिक्षकों ने विषयों की गहरी समझ, समय प्रबंधन और परीक्षा की प्रभावी रणनीति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जोयना ने अपनी माता डॉ. सोनिया सिंह के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने एक मां के साथ-साथ मार्गदर्शक की भूमिका निभाई। कठिन समय में उनका मनोबल बढ़ाया, पढ़ाई की नियमित योजना बनाने में मदद की और हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं उनके पिता डॉ. राजीव सिंह ने उन्हें लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और निरंतर मेहनत करने का संबल दिया।
जोयना सिंह ने कहा, “यह सफलता केवल मेरी नहीं, बल्कि मेरे माता-पिता, मेरे सभी शिक्षकों और उन सभी लोगों की है जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया। सही मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ कोई भी विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकता है।”
जोयना सिंह की यह उपलब्धि मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत निरंतर हो और परिवार व गुरुजनों का सहयोग मिले, तो राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की जा सकती है।
इस उपलब्धि पर परिवार, नारायण स्वरूप हॉस्पिटल परिवार, शिक्षकों तथा शुभचिंतकों ने जोयना सिंह को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल चिकित्सकीय भविष्य की मंगलकामनाएं दी है।









